बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं कक्षा में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 9th Class Registration Form 2024 की तिथि बढ़ा दी है।
मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब 29 जुलाई 2024 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 29 जुलाई 2024 कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यालय को 26 जुलाई तक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। जिन विद्यार्थियों का शुल्क जमा हो जाएगा, उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई तक भरा जाएगा।
अगर किसी कारणवश कोई विद्यार्थी शुल्क जमा करने के बावजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से चूक गया है तो वह 29 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकता है। BSEB Patna ने कहा है कि विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म रजिस्ट्रेशन फॉर्म के दौरान अंकित विवरण के अनुसार ही भरना है, इसलिए जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में सावधानी बरती जाए, ताकि बाद में उसमें कोई बदलाव करने की जरूरत न पड़े।
रजिस्ट्रेशन के कॉलम-16 में परीक्षार्थी का आधार नंबर अंकित किया जाएगा। अगर परीक्षार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है तो कॉलम-17 में इसकी घोषणा अनिवार्य रूप से करनी होगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम आयु के विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। इसलिए 1 मार्च 2012 के बाद जन्मतिथि वाले अभ्यर्थियों का वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण नहीं किया जाएगा। नियमित श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 350 रुपए तथा स्वतंत्र श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 480 रुपए होगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए अब 29 जुलाई 2024 तक होगा रजिस्ट्रेशन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा समिति ने कहा है कि नौवीं कक्षा में नामांकित नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राएं 15 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 के बीच http://secondary.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई थी।
अगर आप भी बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 के सभी छात्र कक्षा IX में अध्ययनरत हैं। उन सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2024 रखी गई थी।
पंजीकरण हेतु निर्धारित शुल्क 15 से 26 जुलाई 2024 तक जमा किया जाएगा
विद्यालय प्रधान 15 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक पंजीकरण हेतु निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। जिन विद्यार्थियों का शुल्क जमा हो चुका है, उनका पंजीकरण अनुमति आवेदन 15 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 के मध्य कभी भी भरा जा सकेगा। यदि किसी कारणवश कोई विद्यार्थी शुल्क जमा करने के बावजूद ऑनलाइन पंजीकरण से चूक गया है, तो शुल्क जमा करने हेतु निर्धारित तिथि 26 जुलाई के पश्चात अगले तीन दिन अर्थात 29 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा।
माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान, संबंधित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 (सत्र 2025-2026) में सम्मिलित होने हेतु माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 09वीं में विधिवत नामांकित/नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राओं का समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन भरने की अवधि पूर्व में 30.06.2024 से 14.07.2024 तक थी, जिसे दिनांक 15.07.2024 से 29.07.2024 तक विस्तारित किया जाता है।
10th Registration 2026 Application Fees
| Event | Fee |
|---|---|
| नियमित कोटि के विद्यार्थी के लिए | ₹350 |
| स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए | ₹450 |
| ऑनलाइन डेटा एंट्री शुल्क | ₹50 से ₹30 तक |
बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सभी श्रेणियों के अनुसार तय आवेदन शुल्क की जानकारी निम्न प्रकार दी गई है।
Age Required
न्यूनतम आयु सीमा:-
बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए छात्र की न्यूनतम आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। यानी 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आधार कार्ड अनिवार्य:-
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए 16 अंकों का आधार नंबर जरूरी होगा।
- जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नंबर नहीं है, उन्हें कॉलम नंबर 17 में इसकी जानकारी देनी होगी।
बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026 में होने वाली मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र अभी 9वीं कक्षा में हैं और जिन्हें 2026 में बिहार में होने वाली बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल होना है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऐसे में बिहार बोर्ड ने छात्रों के आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2024 बताई है, जिसके बाद किसी भी छात्र का शुल्क जमा नहीं किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2024 है, जिसके बाद किसी भी छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं लिया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए लिंक को क्लिक करें- https://t.co/U7irwOxGFp#BSEB #BiharBoard #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/f1h4rBt89q
— news.bsebresult.in/ (@BsebResult) July 15, 2024
Helpline Number
बिहार बोर्ड 10वीं रजिस्ट्रेशन 2026 के छात्रों को फॉर्म भरते समय या उसके बाद कोई परेशानी आती है तो उसके समाधान के लिए बिहार बोर्ड ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, संख्या – 06122232074। कोई भी छात्र किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर आसानी से कॉल कर समाधान पा सकते हैं।
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2024
यदि किसी कारणवश किसी विद्यार्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन शुल्क जमा करने के बावजूद छूट जाता है तो रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन शुल्क जमा करने हेतु निर्धारित तिथि 26.07.2024 के पश्चात आगामी तीन दिवस अर्थात 29.07.2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन भरा जा सकेगा। इस प्रकार वर्णित व्यवस्था से विद्यालय प्राचार्य को शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन भरने हेतु अतिरिक्त तीन दिवस का अवसर प्राप्त होगा।
यहां पुनः स्पष्ट किया जाता है कि ऑनलाइन पंजीकरण/अनुमति आवेदन भरने की अवधि 15.07.2024 से बढ़ाकर 29.07.2024 कर दी गई है। इस अवधि में विद्यालय प्रधान पंजीकरण/अनुमति आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क 15.07.2024 से 26.07.2024 तक ही जमा करेंगे तथा जिन विद्यार्थियों का शुल्क उनके द्वारा जमा कर दिया जाएगा, उनका ऑनलाइन पंजीकरण/अनुमति आवेदन 15.07.2024 से 29.07.2024 तक कभी भी भरा जा सकेगा।
BSEB 9th Class Registration Form 2024
| Download | |
|---|---|
| Whatsapp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
| BSEB Official Website | biharboardonline.com |