OFSS Bihar First Merit List 2024 के आधार पर अब इस दिन तक होगा एडमिशन, नामांकन डेट आगे बढ़ी

OFSS Bihar First Merit List 2024 के तहत इंटर स्कूल में नामांकन की तिथि 19 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापकों को दे दी गई है।

अब 15 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक आवंटित स्कूल में विद्यार्थियों का नामांकन होगा। कृपया ध्यान दें कि विस्तारित अवधि के दौरान आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर है।

इस अवधि में नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों की आवंटित सीट रिक्त घोषित कर दी जाएगी और उनका नाम OFSS Portal से हटा दिया जाएगा।

19 जुलाई 2024 तक हैं एडमिशन लेने का मौका

Bihar School Examination Board ने 11वीं में नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। OFSS Bihar First Merit List 2024 में शामिल छात्रों को 14 जुलाई 2024 तक नामांकन लेना था, लेकिन BSEB Patna ने प्रथम मेरिट सूची के आधार पर तिथि बढ़ा दी है और 15 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक नामांकन का अवसर दिया है।

BSEB Patna ने शिक्षण संस्थानों से कहा है कि प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन के लिए दिया गया यह अंतिम अवसर है। इसलिए 20 जुलाई 2024 तक हर हाल में सभी नामांकित छात्रों की सूची ऑनलाइन अपडेट करना सुनिश्चित करें। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर द्वितीय चयन सूची के अन्य छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी।

OFSS Bihar First Merit List 2024 Download

  • सूची डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट Ofssbihar.org पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको OFSS बिहार पॉली मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चयन सूची दिखाई देगी।
  • जिसमें आपको जिला चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको कॉलेजों की सूची दिखाई देगी।
  • प्रत्येक स्ट्रीम और श्रेणी के लिए कट ऑफ की समीक्षा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए Ofssbihar मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड करें।
OFSS Intimation Letter PDF Download 11th Admission

यदि आवेदक प्रथम चरण में निम्न प्राथमिकता वाले संस्थान में चयनित होने से संतुष्ट नहीं हैं, तो ऐसे छात्र दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक OFSS वेबसाइट के माध्यम से स्टूडेंट लॉगिन में जाकर अपने द्वारा दिए गए उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में प्रवेश की संभावना हेतु स्लाइड अप विकल्प पर सहमति दे सकते हैं, किन्तु नए संस्थान/संकाय का विकल्प नहीं जोड़ सकते अथवा उसमें परिवर्तन नहीं कर सकते।

स्लाइड अप पर सहमति देने के पश्चात संबंधित छात्र को उनके द्वारा आवेदन पत्र में पहले से दिए गए उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों में द्वितीय सूची में चयनित होने की संभावना रहती है।

नामांकन के बाद बेहतर विकल्पों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आवश्यक निर्देश (स्लाइड अप)

  • प्रथम चयन सूची के आधार पर विद्यार्थी आवंटित अंतरस्तरीय शिक्षण संस्थान/संकाय में अपना नामांकन कराएंगे। ऐसे विद्यार्थी दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 के मध्य किसी भी दिन OFSS की वेबसाइट www.ofssbihar.org पर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन कर स्लाइड अप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तथा स्लाइड अप के लिए वेबसाइट को सहमति देंगे। इसके लिए निम्न प्रक्रिया है-
  • अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से अपना पेज खोलें।
  • क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा, जिसमें स्लाइड अप ऑप्शन दिखाई देगा।
  • स्लाइड अप ऑप्शन में इच्छुक विद्यार्थी स्लाइड अप ऑप्शन के सामने दिए गए बटन पर क्लिक करेंगे।
  • स्लाइड अप के लिए सहमति देते समय विद्यार्थी न तो कोई संस्थान/संकाय बदल सकते हैं और न ही कोई नया संस्थान/संकाय जोड़ सकते हैं। लेकिन यहां पुनः स्पष्ट किया जाता है कि द्वितीय चयन सूची के लिए केवल उन्हीं विद्यार्थियों का स्लाइड अप ऑप्शन मान्य होगा, जो प्रथम चयन सूची में नामांकित संस्थान में नामांकन कराएंगे। यदि वे प्रथम चयन सूची में उन्हें आवंटित शिक्षण संस्थान में नामांकन नहीं कराते हैं तो उनका आवेदन (अभ्यर्थी) निरस्त कर दिया जाएगा तथा उनके द्वारा भरे गए स्लाइड अप विकल्प पर विचार नहीं किया जाएगा।

Bihar Board ने कहा है कि प्रथम चयन सूची में चयनित छात्र 19 तक स्लाइड अप का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन स्लाइड अप का विकल्प प्रवेश लेने के बाद ही चुनना होगा। प्रथम चरण में कम प्राथमिकता वाले संस्थान में चयन के बाद संतुष्ट न होने वाले छात्र 15 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में प्रवेश की संभावना के लिए स्लाइड अप का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसके बाद वे दर्ज किए गए नए विकल्प में बदलाव नहीं कर सकते।

अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया तो क्या करें?

  • छात्र OFSS पोर्टल पर उपलब्ध सभी शिक्षण संस्थानों के सभी संकायों की प्रथम कट ऑफ सूची देखेंगे, जिससे यह पता चल सकेगा कि किस शिक्षण संस्थान/संकायों में किस आरक्षण श्रेणी के अंतिम चयनित छात्र के अंकों का प्रतिशत कितना है।
  • ऐसे छात्र 15.07.2024 से 19.07.2024 के मध्य OFSS पोर्टल पर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से अपना वेब पेज खोलेंगे।
  • छात्र प्रथम चयन सूची के कट ऑफ अंकों को ध्यान में रखते हुए 15.07.2024 से 19.07.2024 के मध्य OFSS पोर्टल पर न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 20 विकल्पों का चयन करेंगे।

प्रथम चयन सूची में चयनित न होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, जिन विद्यार्थियों का चयन विद्यार्थी द्वारा चयनित शिक्षण संस्थान के कट ऑफ मार्क्स से कम अंक होने अथवा संकाय के न्यूनतम मानदण्ड पूर्ण न करने के कारण प्रथम चयन सूची में नहीं हो पाया है, उनके लिए महत्वपूर्ण निर्देश निम्नानुसार हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथिः दिनांक 15.07.2024
  • नामांकन की अवधि दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक
  • शिक्षण संस्थान द्वारा OFSS वेबसाईट www.ofssbihar.org में Login कर सीट अद्यतन किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 20.07.2024 तक
  • विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिये ऑनलाईन आवेदन की अवधि दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक
  • जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है. उसके लिगे नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि: दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक

यदि कोई आवेदक अपने आवंटित इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थान में प्रवेश नहीं लेता है, तो उसका नाम चालू सत्र 2024-26 में OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा तथा चालू सत्र में आगे जारी होने वाली चयन सूची में भी उसका नाम शामिल नहीं किया जाएगा, अर्थात उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

BSEB Matric Compartment Admit Card Released BSEB 11th Merit ListCheck Here
OFSS Intimation LetterDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

Leave a Comment