BSEB 12th Special Exam Form Pdf Download Apply 2026 Date

Bihar School Examination Board द्वारा 25 मार्च, 2026 से Bihar Board Inter Special Exam 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं, इसके साथ ही का BSEB 12th Special Exam Form Pdf Download आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

वो सभी छात्र जो इस वर्ष BSEB 12th Special Exam 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, वो सभी छात्र SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर BSEB Inter Special Exam 2026 Bihar Board Download कर सकते हैं, वैसे हमने आपके सहूलियत के लिए फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर दिया हुआ हैं, आप निचे थोड़ा स्क्रॉल करके भी Special Exam Form Download कर सकते हैं। इसके अलावा इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 आवेदन फॉर्म 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

BSEB 12th Special Exam Form Pdf Download Link

BSEB 12th Science Special Exam Form 2026 PDF Download
BSEB 12th Arts Special Exam Form 2026 PDF Download
BSEB 12th Commerce Special Exam Form PDF Download
BSEB 12th Vocational Special Exam Form 2026 PDF Download

आपके जानकारी के लिए हम आपको बता दें की, इस बार से कंपार्टमेंटल एवं स्पेशल परीक्षा का फॉर्म अलग अलग भरा जायेगा। “BSEB Special Exam 2026 Class 12 Form उन छात्रों के लिए हैं जो किसी भी कारणवश किसी विषय में पेपर ना दे पाए छात्र, या प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल ना हो पाए छात्र या पिछले वर्ष में वार्षिक परीक्षा में फेल हुए छात्र, अथवा शिक्षण संस्थान की किसी गलती के वजह से इस साल 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक हुए वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।” वहीं, Bihar Board 12th Compartmental Exam Form उन छात्रों के लिए हैं, जो छात्र वार्षिक परीक्षा में शामिल तो हुए थे किन्तु एक या दो विषयों में फेल हो गए थे

Bihar Board Special Exam 2026 Class 12th Apply

चरण 1:

सबसे पहले आप समिति का आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com/SPLEXAM2026/ को खोलेंगे।

चरण 2:

तत्पश्चात Inter Special & Compartmental Examination 2026 — Application Forms, 2026 पर क्लिक करेंगे।

चरण 3:

क्लिक करने के उपरांत शिक्षण संस्थान के प्रधान अपने यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड का उपयोग कर कॉलेज /+2 स्कूल को लॉग-इन करेंगे।

चरण 4:

लॉग-इन करने के उपरांत Exam Module पर क्लिक करेंगे तथा उसके बाद Exam Form पर क्लिक करेंगे।

चरण 5:

Exam Form में Make Payment पर क्लिक करेंगे तत्पश्चात Faculty (संकाय) तथा Category (Regular/Private/Ex/Improvement/ Compartmental/Qualifying) का चयन कर उन्ही छात्रों का Payment करेंगे, जिनका परीक्षा bihar board 12th special exam form date भरना हों।

चरण 6:

Payment करने के उपरांत Exam Form/Payment Status पर जाएँगे, जिस आवेदन का Payment Success होगा, उसका ही Exam Form का Edit/View Option दिखेगा | तत्पश्चात Edit/View Option पर जाकर Verify करते हुए Exam Form सबमिट करेंगे।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी कारण से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, या पिछले वर्षों में असफल रहे, बीएसईबी 12वीं विशेष परीक्षा फॉर्म 2026 भरने की पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गई है।

BSEB Special Exam 2026 Class 12 Fees

परीक्षा आवेदन पत्र का विवरण150 ₹/-
परीक्षा शुल्क260 ₹/-
लोकल लेवी 480 ₹/-
अंक पत्र शुल्क170 ₹/-
औपबंधिक प्रमाण पत्र शुल्क170 ₹/-
प्रव्रजन प्रमाण पत्र शुल्क170 ₹/-
ऑनलाइन शुल्क30 ₹/-
ऑनलाइन शुल्क सहित कुल परीक्षा व अन्य शुल्क1430 ₹/-
कला,विज्ञान,वाणिज्य संकाय के समुन्नत एवं क्वालीफाइंग340 ₹/-
परीक्षार्थी के लिए अनुमति शुल्कव्यावसायिक पाठ्यक्रम के समुन्नत परीक्षार्थी के लिए अनुमति शुल्क340 ₹/-
सिर्फ व्यावसायिक पाठ्यक्रम का परीक्षार्थी के लिए  व्यावसायिक परीक्षा शुल्क400 ₹/-

Bihar board 12th special exam date 2026 notification के अनुसार, जिन छात्रों को तीन शैक्षणिक सत्रों यानी 2020-2022, 2021-2023 और 2024-2026 में सूचीबद्ध किया गया है, वे ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और bihar board 12th special exam form pdf download के लिए आवेदन कर सकते हैं।

⚠️ सावधान: गलत फैसला साल बर्बाद कर सकता है!

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं? Scrutiny, Compartmental भरें या Special? अधिकतर छात्र यहीं गलती करते हैं और उनका पूरा साल खराब हो जाता है। फॉर्म भरने से पहले इन दोनों के बीच का बड़ा अंतर जरूर जान लें।

यहाँ क्लिक करें: जानें आपके लिए कौन सा सही है?

बिना जानकारी के फॉर्म न भरें, पहले पूरी प्रक्रिया समझें।

विभिन्न कोटि के परीक्षार्थियों के लिए बिहार बोर्ड 12वीं स्पेशल फॉर्म कुल निर्धारित शुल्क विवरण

CategoryApplication Fee
परीक्षार्थी का कोटिनियमित/स्वतंत्र/पूर्ववर्ती परीक्षार्थी (जो पहली बार आवेदन भरेंगे) के लिए मद परीक्षा एंव अन्य शु्ल्क1430 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि समुन्नत एंव क्वालिफाईंग परीक्षार्थी हेतुमद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)1770 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित कोटि परीक्षार्थी के लिएमद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)1830 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित कोटि परीक्षार्थी के लिएमद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)2170 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पूर्ववर्ती अनुतीर्ण परीक्षार्थी हेतुमद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)1,480 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि पूर्ववर्ती अनुतीर्ण परीक्षार्थी (कला, विज्ञान एंव वाणिज्य संकाय हेतु) मद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)1090 ₹/-
परीक्षार्थी का कोटि इंटरमीडियेट वार्षिक परीक्षा, 2026 में कम्पार्टमेंट परीक्षार्थी  के रुप मे सम्मिलित होने के लिए मद परीक्षा और अन्य शु्ल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित)960 ₹/-

Bihar Board 12th Special Exam Date 2026

जैसा की हमने आपको ऊपर ही बताया हैं की, इस बार से इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 अलग-अलग आयोजित की जाएगी। इस BSEB Special Exam 2026 Class 12 में सम्मिलित होने वाले इच्छुक वैसे परीक्षार्थी जिनका सूचीकरण तीन शैक्षणिक सत्रों यथा; 2022-2024, 2023-2025 एवं 2024-2026 के लिए मान्य है, वे अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाईट पर दिनांक 01.04.2026 से 15.04.2026 तक Bihar Board 12th Special Exam 2026 Apply Online भर सकते हैं।

Bseb inter special exam 2026 bihar board आवेदन भरने वाले विद्यार्थी का निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाईन जमा करना अनिवार्य होगा। BSEB Patna के उक्त वेबसाईट पर परीक्षा आवेदन प्रपत्र अपलोड है। शिक्षण संस्थानके प्रधान परीक्षा आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र विद्यार्थी को उपलब्ध करायेंगे और उनसे विधिवत् भरा हुआ परीक्षा आवेदन पत्र प्राप्त कर समिति के उक्त वेबसाईट पर निर्धारित अवधि में ऑनलाईन भरना एवं निर्धारित शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

इस बिहार बोर्ड बारवीं स्पेशल परीक्षा में निम्नांकित कोटि के परीक्षार्थी सम्मिलित हो सकते हैं:-

(i) नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थी:-

इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, सत्र 2024-2026 के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के सूचीकृत नियमित // स्वतंत्र कोटि के वैसे विद्यार्थी, जो Sent Up परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, परन्तु संबंधित शिक्षण संस्थान में उनके द्वारा परीक्षा आवेदन एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद शिक्षण संस्थान के प्रधान की लापरवाही के कारण अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणवश उनका ऑनलाईन परीक्षा आवेदन नहीं भरा गया और जिसके कारण विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गये हों, तो वैसे छूटे हुए सूचीकृत एवं Sent Up परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को, अपवादस्वरूप विशेष मौका देते हुए, Bihar Board Intermediate Special Exam, 2026 में नियमित/स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थी के रूप में सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलि होने का अवसर दिया जाता है। ऐसे परीक्षार्थी को वार्षिक परीक्षा, 2026 के अनुरूप श्रेणी एवं अन्य सभी सुविधाएँ देय होगी। उनकी प्रायोगिक विषय / विषयों की परीक्षा भी आयोजित होगी, जिसमें उन्हें सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। Sent Up परीक्षा में अनुत्तीर्ण/ अनुपस्थित रहे विद्यार्थी परीक्षा आवेदन भरने के पात्र नहीं होंगे

(ii) पूर्ववर्ती कोटि के परीक्षार्थी:-

सत्र 2021-2023 अथवा 2022-2024 के लिए सूचीकृत वैसे विद्याथी, जो परीक्षा में सम्मिलित होकर अनुत्तीर्ण रहें हों और वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में पूर्ववर्ती छात्र (Ex Student) के रूप में सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता रखते थे, परन्तु शिक्षण संस्थाके प्रधान की लापरवाही के कारण अथवा किसी अन्य कारणवश उनका ऑनलाईन परीक्षा आवेदन नहीं भरा गया और सूचीकृत एवं Sent Up परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को , अपवादस्वरूप विशेष मौका देते, हुए इन्टरमी विशेष परीक्षा, 2026 में पूर्ववर्ती छात्र के रूप में सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाता है। ऐसे परीक्षार्थी को वार्षिक परीक्षा, 2026 के अनुरूप श्रेणी एवं अन्य सभी सुविधाएँ देय होगी। उनकी प्रायोगिक विषय विषयों की परीक्षा भी आयोजित होगी, जिसमें उन्हें सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। Sent Up परीक्षा में अनुत्तीर्ण/ अनुपस्थित रहे विद्यार्थी परीक्षा आवेदन भरने के पात्र नहीं होंगे

(iii) इन्टरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 में अनुपस्थित परीक्षार्थियों के संबंध में:-

इन्टरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित रहने वाले वैसे सूचीकृत एवं Sent Up परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी, जो किसी कारणवश उक्त परीक्षा में अपने एक अथवा एक से अधिक अथवा सभी विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित रहें हों, तो वैसे परीक्षार्थी को अपवाद स्वरूप इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 में सभी विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाता है। ऐसे परीक्षार्थी को वार्षिक परीक्षा, 2026 के अनुरूप श्रेणी एवं अन्य सभी सुविधाएँ देय होगी, उनकी प्रायोगिक विषय / विषयों की परीक्षा भी आयोजित होगी, जिसमें उन्हें सम्मिलित होना अनिवार्य होगा।

(iv) इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 में समुन्नत कोटि के रूप में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के संबंध में:-

इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 में उत्तीर्ण वैसे परीक्षार्थी, जो इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में समुन्नत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होना चाहते थे, परन्तु किसी कारणवश उनका ऑनलाईन परीक्षा आवेदन नहीं भरा गया हो और इसके कारण वे परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गए हों, तो वैसे परीक्षार्थी इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 में समुन्नत कोटि के परीक्षार्थी के रूप में अपने एक अथवा सभी विषयों (प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक), जिसमें वे उत्तीर्ण हैं, की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा आवेदन भर सकते हैं| इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में उत्तीर्ण परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र नहीं होंगे। ऐसे परीक्षार्थी वर्ष 2027 की वार्षिक परीक्षा में सम्मुननत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हो सकते हैं।

(iv) इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 में क्वालिफाईग (Qualifying) कोटि के परीक्षार्थी के संबंध में:-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इन्टरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी उन विषयों, जिनमें वह उत्तीर्ण है, के अलावे किसी एक अन्य विषय की परीक्षा में इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में क्वालिफाईंग परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होना चाहते थे, परन्तु किसी कारणवश उनका ऑनलाईन परीक्षा आवेदन नहीं भरा गया हो और इसके कारण वे परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गए हों, तो वैसे परीक्षार्थी इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 में क्वालिफाईग परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित हो सकते हैं। इस हेतु कक्षा में उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी, किन्तु प्रायोगिक परीक्षा वाले विषय (संगीत एवं गृह विज्ञान को छोड़कर) में उसे न्यूनतम 01 (एक) वर्ष के प्रायोगिक कार्य का पाठ्यक्रम शिक्षण संस्थान में पूर्ण किया होना अनिवार्य है। इस कोटि के परीक्षार्थी के प्रायोगिक विषय की परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उन्हें सम्मिलित होना अनिवार्य होगा।

सिर्फ वार्षिक परीक्षा में छूटे छात्रों को ही फॉर्म भरने का मौका मिलेगा

आपको बता दें कि बीएसईबी 12वीं विशेष परीक्षा 2026 उन छात्रों के लिए है जो इस साल की शुरुआत में बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 में उपस्थित होने में असफल रहे थे। जबकि Bseb 12th special exam form pdf download उन छात्रों के लिए है जो बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 में उपस्थित (अनुपस्थित) हुए और उत्तीर्ण नहीं हुए।

बिहार बोर्ड 12वीं स्पेशल एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने संकाय की ऑनलाइन इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 फॉर्म डाउनलोड करनी होगी, सभी फॉर्म का लिंक इसी पोस्ट में ऊपर उपलब्ध हैं, जिसके बाद इस आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

फॉर्म भरने के बाद आपको अपने एडमिट कार्ड और मार्कशीट की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी, बिहार बोर्ड इंटर विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद आपको सीधे अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा। इसके बाद उन्हें आपको आपका आवेदन पत्र देना होगा, इसके साथ ही आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा, अंत में आपका आवेदन प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन भर दिया जाएगा।

Helpline Number

For any problem related to the Online Form or Fee payment for Bseb 12th special exam form pdf download, Schools and students can contact the BSEB helpline number: 0612- 2230039.

FAQs

विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथियां क्या हैं?

विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा में क्या अंतर है?

विशेष परीक्षा: उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित (Absent) रहे या जिनका एडमिट कार्ड स्कूल की गलती से नहीं आया। इसमें सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।

कंपार्टमेंट परीक्षा: केवल उन छात्रों के लिए है जो वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन एक या दो विषयों में फेल हो गए।

विशेष परीक्षा का फॉर्म कौन भर सकता है?

वे नियमित (Regular) या प्राइवेट छात्र जिन्होंने सेंट-अप परीक्षा पास की थी लेकिन मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाए।

वे छात्र जिनका एडमिट कार्ड तकनीकी कारणों से जारी नहीं हुआ था।
वे छात्र जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।

क्या विशेष परीक्षा के रिजल्ट की मान्यता वार्षिक परीक्षा के बराबर होती है?

हाँ, विशेष परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को भी ‘प्रथम’, ‘द्वितीय’ या ‘तृतीय’ श्रेणी (Division) दी जाती है और इसकी मार्कशीट की मान्यता मुख्य परीक्षा के समान ही होती है।

बिहार बोर्ड ‘विशेष परीक्षा’ (Special Exam) क्या है?

यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सेंट-अप (Sent-up) परीक्षा पास करने के बावजूद मुख्य वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसमें छात्र सभी विषयों की परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।

BSEB 12th Special Exam Form 2026 Apply

BSEB 12th Special Exam Apply 2026 Date25 March 2026
BSEB 12th Special Exam Apply 2026 Last Date02 April 2026
BSEB 12th Special Form Apply 2026 PdfDownload
Bihar Board 12th Special Exam FeesCheck Here
BSEB 12 Special Exam NotificationDownload
BSEB Inter Scrutiny Form LinkApply Here
Bihar Board 12th Special Exam 2026 Start Date2 May 2026
Bihar Board 12th Special Exam 2026 Last Date13 May 2026
Post NameBSEB 12th Special Online Form
BSEB 12th Special Exam Date 2026Check Here
Mode of ApplyOnline
For StreamArts, Science & Commerce
Bihar Board 12th Special Result DateClick Here
Official WebsiteSeniorSecondary.biharboardonline.com

Leave a Comment