? स्क्रूटनी (12th Scrutiny/Re-check) क्या है?
सावधान: क्या स्क्रूटनी में कॉपी दोबारा चेक होगी?
बिहार बोर्ड (BSEB) के नियमों के अनुसार, स्क्रूटनी का मतलब पूरी कॉपी को शुरू से पढ़कर चेक करना नहीं है। इसमें परीक्षक केवल आपके अंकों की गिनती और छूटे हुए सवालों की जाँच करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉपी दोबारा पढ़ी जाए, तो स्क्रूटनी के साथ-साथ RTI (Right to Information) के जरिए अपनी कॉपी की फोटोकॉपी जरूर मंगवाएं।
? स्क्रूटनी में क्या-क्या जाँचा जाता है?
- 1. अंकों का योग (Retotalling): अगर अंदर मिले नंबरों को मुख्य पेज पर जोड़ने में गलती हुई हो।
- 2. अन-चेक उत्तर (Unmarked Qs): अगर कोई उत्तर बिना जाँचे छूट गया हो, तो उसे चेक किया जाएगा।
- 3. अंकों की प्रविष्टि (Posting): ओएमआर (OMR) और थ्योरी कॉपी के अंकों का सही मिलान।
? ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step)
Step 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: ‘Apply for Scrutiny (Annual Inter Exam 2026)’ लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: Roll Code और Roll Number डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
Step 4: प्राप्त Application ID से लॉगिन करें और विषयों का चयन करें।
Step 5: प्रति विषय शुल्क का भुगतान करें और रसीद (Receipt) डाउनलोड करें।
? बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026
(अपना साल बर्बाद होने से बचाएं)
किसे भरना चाहिए?
- ✅ फेल छात्रों के लिए: जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं।
- ✅ अंक सुधार के लिए: अगर आप रिजल्ट में पास हैं, लेकिन किसी पेपर का परीक्षा अच्छा नहीं गया था तो आप स्क्रूटिनी के जगह पर दोबारा इम्प्रूवमेंट परीक्षा देकर नंबर बढ़ाना चाहते हैं।
? इसके मुख्य फायदे:
• कम मेहनत: सिर्फ उसी विषय की परीक्षा दें जिसमें फेल हैं, या मार्क्स आपके अनुरूप नहीं है।
• एडमिशन का मौका: मई के अंत तक रिजल्ट आने से इसी साल कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा।
? आवेदन कैसे करें? (Steps)
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Roll Code और Roll Number से लॉगिन करें।
- विषय का चुनाव करें और फॉर्म भरें।
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
⚠️ नोट: 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर आप यह फॉर्म नहीं भर सकते।
? इम्प्रूवमेंट परीक्षा (Improvement Exam) क्या है?
मार्क्स और प्रतिशत (Percentage) बढ़ाने का सुनहरा मौका!
? किसे आवेदन करना चाहिए?
यह उन छात्रों के लिए है जो **पास तो हैं**, लेकिन अपने कुल प्रतिशत (Percentage) को बढ़ाना चाहते हैं।
⚙️ इम्प्रूवमेंट की प्रक्रिया (Process)
इसके लिए छात्र को उन विषयों की **दोबारा परीक्षा** देनी होती है जिनमें वह सुधार चाहता है। आमतौर पर यह अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ आयोजित की जाती है।
⚡ रिस्क और नियम:
अगर इम्प्रूवमेंट परीक्षा में आपके नंबर पिछले साल से कम आ जाते हैं, तो पुराना रिजल्ट ही मान्य रहता है (ज्यादातर मामलों में)। तो डरने की बात नहीं है!
? विशेष परीक्षा (Special Exam) क्या है?
बिना ‘Compartmental’ टैग के साल बचाने का आखिरी मौका!
? किसे आवेदन करना चाहिए?
यह उन छात्रों के लिए है जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तो भरा था, लेकिन किसी कारणवश मुख्य परीक्षा (फरवरी) में शामिल नहीं हो पाए थे।
? इस बार की बड़ी वजह: जैसा कि आप जानते हैं, इस बार बिहार भर में गेट बंद हो जाने के कारण हजारों छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाए और उनकी परीक्षा छूट गई। इसके अलावा:
- बीमार होने या एक्सीडेंट हो जाने के कारण।
- Sent-up परीक्षा में शामिल न हो पाने के कारण।
- किसी भी अन्य घरेलू या गंभीर कारण से परीक्षा छूटने पर।
? सबसे खास बात:
यह परीक्षा कंपार्टमेंटल के साथ ही होती है, लेकिन इसकी मार्कशीट पर ‘Compartmental’ नहीं लिखा होता। इसे रेगुलर परीक्षा की तरह ही माना जाता है और आपकी डिग्री की वैल्यू वही रहती है।
विशेष परीक्षा के लिए अभी अपना आवेदन यहाँ से करें:
? Special Exam Apply Link? छात्रों द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियाँ (Avoid These!)
? फेल होने पर सिर्फ स्क्रूटनी भरना: कई छात्र 10-15 नंबर से फेल होते हैं और सिर्फ स्क्रूटनी भर देते हैं। याद रखें, स्क्रूटनी में अक्सर 2-4 नंबर ही बढ़ते हैं। अगर आप फेल हैं, तो कंपार्टमेंटल फॉर्म जरूर भरें, भले ही आपने स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई किया हो।
? पास होने पर कंपार्टमेंटल सोचना: कई छात्र सोचते हैं कि पास तो हैं पर एक विषय में नंबर कम हैं तो कंपार्टमेंटल दे दें। नहीं! कंपार्टमेंटल मुख्य रूप से फेल छात्रों के लिए है। पास छात्र अगर नंबर बढ़ाना चाहते हैं, तो उनके लिए ‘इम्प्रूवमेंट’ का विकल्प होता है।
? तारीख का इंतजार: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल के फॉर्म रिजल्ट के एक हफ्ते के भीतर ही आने लगते हैं और समय बहुत कम मिलता है। आखिरी तारीख का इंतजार न करें, अपने स्कूल या news.bsebresult.in/ पर लगातार अपडेट देखते रहें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
छात्रों के मन में उठने वाले मुख्य सवाल और उनके जवाब
Q1. बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल और स्क्रूटनी फॉर्म कब से भरा जाएगा?
उत्तर: दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 (आज) से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 02 अप्रैल 2026 है।
Q2. क्या स्क्रूटनी में नंबर कम भी हो सकते हैं?
उत्तर: हाँ, स्क्रूटनी के बाद आपके अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या उतने ही रह सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर आवेदन करें।
Q3. अगर मैं 3 विषयों में फेल हूँ, तो क्या कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, कंपार्टमेंटल परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए है जो अधिकतम दो विषयों में फेल हुए हैं। 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर आपको अगले साल सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी।
Q4. क्या विशेष परीक्षा (Special Exam) की मार्कशीट की वैल्यू कम होती है?
उत्तर: बिल्कुल नहीं! विशेष परीक्षा की मार्कशीट पर ‘Compartmental’ नहीं लिखा होता है। इसे रेगुलर मार्कशीट की तरह ही माना जाता है।
Q5. स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल के लिए प्रति विषय कितनी फीस लगेगी?
उत्तर: स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय शुल्क लगभग 120 रुपये है, जबकि कंपार्टमेंटल के लिए यह शुल्क 1000 से 1500 रुपये के बीच (कैटेगरी के अनुसार) हो सकता है।
किसी भी अन्य सहायता के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!