Bihar Board 12th Compartment Form 2026: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और पूरी प्रक्रिया, 1 या 2 विषय में फेल छात्र यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Board 12th Compartment Form 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद, अब उन छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 25 मार्च 2026 से शुरू कर दी है।

जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी तारीखें और फीस की जानकारी नीचे दी गई है।

BSEB 12th Compartment Exam 2026 Eligibility: कौन भर सकता है फॉर्म?

  • कंपार्टमेंटल श्रेणी: वे छात्र जो अधिकतम दो विषयों में फेल (अनुत्तीर्ण) हुए हैं, या वो अपने किसी खास पेपर के मार्क्स से असंतुष्ट हैं।
  • विशेष परीक्षा श्रेणी: वो सभी छात्र, जिनका पेपर इसलिए छूटा था की, वो सेंटर पर लेट से पहुंचे थे। या वे छात्र जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तो भरा था, लेकिन एडमिट कार्ड में किसी त्रुटि या स्कूल की लापरवाही के कारण परीक्षा नहीं दे पाए।

बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क विभिन्न श्रेणियों (Science/Arts/Commerce) के लिए अलग-अलग हो सकता है। सामान्यतः यह 1000 रुपये से 1500 रुपये के बीच होता है। सटीक शुल्क की जानकारी आपको पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद मिल जाएगी।

Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 Apply: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bsebonline.com/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply for Inter Compartmental-cum-Special Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Code और Roll Number डालकर लॉगिन करें।
  • अपने उन विषयों का चयन करें जिनकी आप परीक्षा देना चाहते हैं।
  • मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में, फॉर्म को ‘Submit’ करें और इसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।

आवेदन केवल 2 अप्रैल 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। फॉर्म भरते समय अपने विषयों का चुनाव ध्यानपूर्वक करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने संबंधित कॉलेज या स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

BSEB Inter Compartmental cum Special Exam 2026: Important Dates

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि25 मार्च, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि02 अप्रैल, 2026
परीक्षा की संभावित तिथिअप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में
रिजल्ट की घोषणामई 2026

बिहार बोर्ड साइंस, आर्ट्स और कॉर्मस तीनों संकायों के परिणाम एक साथ 23 मार्च 2026 जारी किए गए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र बड़ी ही उत्सुकता से समय से इंटर का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

BSEB 12th Compartmental Exam 2026 Apply

रिजल्ट जारी होने के बाद बहुत सारे ऐसे छात्र भी हैं, जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं और वो सभी अभी निराश हैं, तो हम आपको बता दें की, BSEB patna द्वारा एक या दो विषयों में फेल हुए छात्रों को पास होकर अपना पूरा साल बचाने का एक सुनहरा मौका हैं। इसके लिए छात्रों को BSEB 12th Result 2026 Compartmental Exam में शामिल होना होगा।

BSEB Inter Compartment Exam 2026 Apply

आपको बता दें की, इस साल Bihar Board 12th Result 2026 में कुल 85.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री ने BSEB 12th Result 23 मार्च 2026 को जारी किये। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना BSEB Inter Result Official Website पर देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Compartment Form 2026

साइंस, आर्ट्स और कॉर्मस तीनों विषयों का Bihar Board Class 12 Result 2026 एक साथ जारी किया गया है, अब छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। इस साल असफल छात्रों के प्रतिशत की बात करें तो इस साल Bihar Board Inter Result 2026 में कुल 11 लाख 10 हजार 946 छात्र पास हुए हैं।

इस Bihar Board Intermediate Exam 2026 में करीब 1 लाख 93 हजार 095 छात्र फेल हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें की, इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 4 हजार 200 छात्र शामिल हुए थे।

Bihar Board 12th Compartmental Exam Apply Form

बीएसईबी इंटर परीक्षा 2026 में पास होने का मौका

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कई छात्र ऐसे हैं जो एक या दो विषयों में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं। यदि आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके पास एक और विकल्प बचा है, जो Bihar Board 12th Compartmental Exam 2026 हैं।

Bihar School Examination Board Patna 2026 परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड द्वारा पास करने का एक सुनहरा मौका दिया जाता है। आपको बता दे की, सिर्फ वहीं छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जो सिर्फ एक या दो विषयों में ही फेल हुए हो। इस विषय से अधिक में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अगले वर्ष परीक्षा देनी होगी। जो छात्र दो या एक विषय में अनुत्तीर्ण होते हैं, वे BSEB 12th Compartmental Special Exam 2026 में शामिल होकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं।

वहीं अगर बात करें की, जो छात्र 2 विषयों से ज्यादा में फेल हुए है, यानि की दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्रों को अगले साल परीक्षा में शामिल होना होगा। जो भी छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वो सभी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकते हैं।

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 क्या हैं?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी नियमों के अनुसार प्रत्येक पेपर में कम से कम 33-33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। Bihar Board 12th Special Exam 2026 देकर छात्र अपना पूरा साल बचा सकते हैं। BSEB Patna की ओर से कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू कर दी गयी हैं।

बिहार कंपार्टमेंटल परीक्षा में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए छात्र पंजीकरण करा सकते हैं और परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अधिकतम दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।

BSEB-12th-Compartmental-Exam-2026-Apply

इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इस साल इंटर की परीक्षा खत्म होने के 30 दिन में ही Bihar Board Inter Result 2026 जारी किया गया हैं।

FAQs

बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?

इंटर कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 से शुरू हो गया है।

BSEB Inter Compartment Exam 2026 Apply की अंतिम तिथि क्या है?

छात्र अपना आवेदन और शुल्क 02 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

एक छात्र अधिकतम कितने विषयों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है?

नियमानुसार, एक छात्र अधिकतम दो (2) मुख्य विषयों में फेल होने पर ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र होता है।

विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा में क्या अंतर है?

कंपार्टमेंट परीक्षा उनके लिए है जो 1 या 2 विषय में फेल हुए हैं, जबकि विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने फॉर्म भरा था लेकिन किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। विशेष परीक्षा देने वालों की मार्कशीट पर ‘Compartmental’ नहीं लिखा होता।

क्या स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि आपको लगता है कि स्क्रूटनी में नंबर बढ़ सकते हैं, तो आप स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई करें। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कंपार्टमेंट फॉर्म भी भर देना चाहिए ताकि साल खराब न हो।

BSEB 12th Result 2026 Compartmental Exam

BSEB 12th Compartment Exam 2026 FormApply Now
BSEB 12th Scrutiny FormApply Now
BSEB 12th Result 2026Download
BSEB 12th Toppers ListDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

20 thoughts on “Bihar Board 12th Compartment Form 2026: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, फीस और पूरी प्रक्रिया, 1 या 2 विषय में फेल छात्र यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन”

  1. Sir mera english me 21 aaya hai to may copy rechak krwa le sir ya comprsary ka exam dede sir please hel me sir please reply de sir please

    Reply

Leave a Comment