BSEB 10 Exam Result 2026 Passing Marks: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2026 दे चुके छात्रों को BSEB 10th Result 2026 का बेसब्री से इंतजार हैं। और इस बात की पूरी संभावना हैं की, इसी महीने के अंत तक Bihar School Examination Board द्वारा Bihar Board Matric Result 2026 जारी कर दिया जायेगा। बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।
BSEB 10th Exam 2026 में सर्वाधिक एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे गए। साथ ही विकल्पों की संख्या भी बढ़ाई गई है, इन बदलावों की वजह से BSEB 10 Exam Result 2026 Passing Marks के मानदंड में भी बदलाव देखा गया है, आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
बिहार बोर्ड मैट्रिक पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड के नए पासिंग क्राइटेरिया के मुताबिक 10वीं में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। 10वीं की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 100 अंकों का था। इस तरह पांच विषयों में 500 अंक थे, ऐसे में एक छात्र को मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 150 अंक लाने होंगे।
यदि किसी कारणवश कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा 10वीं की परीक्षा देकर इसे पास किया जा सकता है।
Bihar Board 10th Class Result Date
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। BSEB Patna द्वारा Bihar Board 10th Result 28 मार्च 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपके जानकारी के लिए बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे पहले ही घोषित कर चुका है।
बिहार बोर्ड 10वीं की पासिंग मार्क क्राइटेरिया
Bihar Board 10th Exam 2026 Result में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक है। यानी हर विषय में छात्र के 100 में से कम से कम 30 मार्क्स होने चाहिए। उम्मीदवारों को सभी व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने की भी आवश्यकता है।
वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने में असमर्थ होते हैं तो उन्हें BSEB 10th Compartment Exam के लिए उपस्थित होना होगा। कुल 150 अंक होना चाहिए।
एक छात्र को पास घोषित होने के लिए अंग्रेजी और वैकल्पिक विषय को छोड़कर सभी विषयों में उत्तीर्ण होना चाहिए। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान समेत प्रायोगिक विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा।
बिहार बोर्ड दसवीं ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
पास प्रतिशत में सुधार के लिए बिहार बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देने की नीति अपनाई है। इसके अनुसार यदि कोई छात्र एक विषय में 8 प्रतिशत या उससे कम अंक या दो विषयों में 4-4 प्रतिशत या उससे कम अंक लेकर अनुत्तीर्ण होता है तो उसे ग्रेस नंबर देकर अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाता है।

दूसरी ओर, यदि कोई छात्र 75 प्रतिशत अंक (कुल) प्राप्त करता है और किसी एक विषय में 10 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।
BSEB 10 Exam Result 2026 Passing Marks
| Bihar Board 10th Result 2026 | Check Here |
|---|---|
| BSEB 10th Topper List | Download |
| Whatsapp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
| BSEB Official Website | biharboardonline.com |