BSEB 12th Result 2026 Confirm Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कहां और कैसे जारी होगा? कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर? यहाँ समझें सबकुछ

BSEB 12th Result 2026 Confirm Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, BSEB 23 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी करेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 13 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह बोर्ड परीक्षा राज्य के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे छात्र बीएसईबी परिणाम 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी ताजा अपडेट जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा के नतीजे जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा से जुड़े अहम आंकड़े साझा किए जाएंगे।

जिसमें बताया जाएगा कि इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कुल पास प्रतिशत कितना रहा और कितने छात्र सफल हुए। इसके अलावा बिहार बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर्स की सूची भी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज़ परिणाम देख सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • परिणाम में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देखें।
  • अब नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
bihar-board-12th-result-2026-marksheet-PDF
  • इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम घोषित होने पर छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कहां और कैसे जारी होगा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 23 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित करने वाला है। उम्मीदवार results.biharboardonline.com पर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके BSEB 12वीं रिजल्ट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 की तिथियां जारी कर दी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम 23 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।

कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर?

हर साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स के अंक चर्चा का विषय होते हैं। 2026 में टॉपर्स ने 500 में से 475 से 485 अंक हासिल किए हैं। बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। नतीजे घोषित होने पर छात्र वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले कुछ सालों से बीएसईबी 12वीं के नतीजे सबसे पहले घोषित करने वाला बोर्ड रहा है। इस बार भी बोर्ड इस परंपरा को कायम रखते हुए मार्च के अंत तक नतीजे सबसे पहले जारी कर सकता है।

क्या टॉपर बनने के लिए 500 में से 500 नंबर चाहिए?

यह बिलकुल स्पष्ट है कि बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में टॉप करने के लिए छात्रों को शानदार अंक लाने की जरूरत है। 500 में से 500 नंबर लाना असंभव तो नहीं है, लेकिन यह बेहद मुश्किल है। पिछले कुछ सालों में टॉपर्स ने 475 से 485 अंक हासिल किए हैं।

bseb 12th result 2026 confirm date

पिछले साल मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%) के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था, प्रिया कुमारी ने 95.60% के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया था और तुषार कुमार ने 482 अंक (96.40%) के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था।

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के करीब 13 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड ने पिछले साल 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।

BSEB ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

2 से 13 फरवरी 2026 के बीच हुई थी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली थी।

इस साल कुल 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

टॉपर्स को मिलेगी बढ़ी हुई पुरस्कार राशि

इस बार बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। अब 12वीं और 10वीं के टॉपर्स को पहले से ज्यादा नकद पुरस्कार मिलेगा। पहला स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी दिया जाएगा।

दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा चौथे से दसवें स्थान तक के टॉपर्स को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

FAQs

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ऑफिशियली इंटरमीडिएट एग्जाम 2026 के रिजल्ट 23 मार्च, 2026 को होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कहाँ चेक करें?

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं:
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कब जारी हुआ?

बिहार बोर्ड ने 23 मार्च, 2026 को लगभग 1:15 pm बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा की।

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें, फिर “BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल कोड और रोल नंबर डालकर सबमिट करें, इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

BSEB 12th Result 2026 Confirm Date

12 Exam Result DateCheck Here
12 Topper ListDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

2 thoughts on “BSEB 12th Result 2026 Confirm Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कहां और कैसे जारी होगा? कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर? यहाँ समझें सबकुछ”

Leave a Comment