BSEB Inter Result Date 2026 Announced Soon: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन की आज आखिरी तारीख, जल्द आएगा रिजल्ट

BSEB Inter Result Date 2026 Announced Soon: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया आज यानि 8 मार्च 2026 को देर शाम तक खत्म होने वाली हैं। ऐसे में अब बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 बहुत जल्द घोषित किए जा सकते हैं।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी। जिसके बाद बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम Bihar School Examination Board द्वारा मार्च 2026 के मध्य के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है।

BSEB Inter Result Date 2026 Announced Soon

जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 देने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट है। बिहार बोर्ड क्लास 12th के रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाले हैं। कॉपी चेकिंग प्रोसेस अपने आखिरी स्टेज में है, और टॉपर वेरिफिकेशन की तैयारी भी पूरी मानी जा रही है।

Bihar Board Inter Copies चेकिंग प्रक्रिया का आज आखरी दिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था, जिसेक लिए 8 मार्च 2026 तक समयसीमा निर्धारित की गयी थी।

BSEB Inter Result Date 2026 Announced Soon

जिसके बाद आज प्रबल संभावना हैं की, देर शाम तक सारी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जायेगा। अब जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा की रिजल्ट जारी होगा। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर बड़ा आधिकारिक अपडेट

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर कॉपी जांच में 1700 सौ से अधिक परीक्षक लगाए गए थे। साथ ही प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 100 से ढाई सौ के बीच परीक्षाकों की प्रतिनियुक्ति मूल्यांकन कार्य के लिए थी। प्रत्येक जिले में इंटर के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। एवं केन्द्र पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया था।

हालांकि, बीएसईबी पटना ने अभी तक परिणाम घोषणा तिथि जारी नहीं की है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर साल देश के कई दूसरे बोर्ड से पहले अपने इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करता है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो, फरवरी में इंटरमीडिएट परीक्षा खत्म होने के बाद, मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इसके आधार पर, BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट डेट 2026 भी जल्द ही घोषित होने की संभावना है।

last-date-for-evaluation-of-Bihar-Board-Inter-class-copies

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी कर दी है, BSEB 12th Exam 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स को इस बिहार बोर्ड 12वीं आंसर-की पर आपत्ति है वे 8 मार्च 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

BSEB 12 Result 2026 Date

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) देश के उन कुछ बोर्ड में से एक है जो इंटरमीडिएट के रिजल्ट काफी पहले घोषित करता है। 2025 में, बिहार बोर्ड ने फरवरी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी होने के बाद 23 मार्च को रिजल्ट जारी किया था। इसलिए 2026 के रिजल्ट के मार्च में जारी होने की संभावना भी मजबूत मानी जा रही है।

2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी में हुई थी। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद आंसर शीट मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दी गईं। आमतौर पर, बिहार बोर्ड परीक्षा खत्म होने के पांच से सात दिनों के अंदर कॉपी चेकिंग का काम शुरू कर देता है। मूल्यांकन का काम लगभग तीन से चार हफ्तों में पूरा हो जाता है। इसके बाद मार्क्स का डिजिटल कलेक्शन, गलतियों की जांच और टॉपर वेरिफिकेशन होता है। यह पूरा सिस्टम पिछले कुछ सालों में और भी आसान हो गया है, जिससे बोर्ड तय समय में रिजल्ट जारी कर पाता है।

FAQs

BSEB Inter Result Date 2026 कब घोषित होगा?

पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, इसके मार्च 2026 के तीसरे या चौथे हफ़्ते में घोषित होने की उम्मीद है।

BSEB Class 12 Result 2026 कहाँ चेक करें?

रिज़ल्ट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।

क्या BSEB Inter Result 2026 सभी स्ट्रीम के लिए एक साथ जारी किया जाएगा?

हाँ, तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिज़ल्ट एक ही दिन जारी किए जाते हैं।

Results.biharboardonline.com 12th 2026

BSEB Inter Class Result DateCheck Here
Bihar Board Inter Answer Key PdfDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

1 thought on “BSEB Inter Result Date 2026 Announced Soon: बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन की आज आखिरी तारीख, जल्द आएगा रिजल्ट”

Leave a Comment