BSEB Inter Class Result 2026 Date: इस साल भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 मार्च महीने में जारी किया जाएगा, पिछले 6 सालों से लगातार रिजल्ट मार्च महीने में जारी किए जाते हैं

BSEB Inter Class Result 2026 Date: बीते 13 फरवरी 2026 को ही बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा खत्म हो गयी हैं, साथ में ही BSEB बारवीं परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गया हैं। ऐसे में Bihar Board 12th Result 2026 को लेकर अहम जानकारी दी है, रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते तक घोषित होने की उम्मीद है।

Bihar Board Inter Result 2026 Date जारी होने के बाद बीएसईबी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार BSEB Official Website आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोलते हुए सूचित किया है कि बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2026 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस दिन आ सकता है 12वीं रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड की 12वीं यानी इंटर और 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। Bihar School Examination Board परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब छात्र बेसब्री से BSEB Exam Result 2026 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि बिहार बोर्ड द्वारा BSEB 12th Result 2026 और BSEB 10th Result 2026 कक्षा के नतीजे मार्च में जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharbooardonline.com पर जाकर अपना Bihar Board Result 2026 देख सकेंगे।

कॉपियों की जांच 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गयी

आनंद किशोर के मुताबिक मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है, इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चूका हैं, जोकि 10 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिसके बाद सभी विषयों के अंक रिजल्ट शीट पर अपलोड किए जाएंगे।

BSEB-Inter-Class-Result-2026-Date-Check

मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन की बात करें तो 2 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 के बीच मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में करीब 250 केंद्र बनाए गए हैं।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने ये दिया अपडेट

बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों कक्षाओं के लिए करीब 3 हजार चेकर्स नियुक्त किए गए हैं, ताकि छात्रों के अंक कंप्यूटर शीट पर ठीक से प्रदर्शित हो सकें। ये चेकर्स कॉपियों की संख्या और शीट की संख्या से मेल खाएंगे। 10वीं और 12वीं का फाइनल रिजल्ट 2026 चेकर द्वारा नंबर स्वीकृत होने के बाद ही तैयार किया जाएगा।

BSEB-Inter-result-2026-March

BSEB Patna अध्यक्ष के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे से आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। जबकि बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके अलावा बता दें कि पिछले 6 सालों से बिहार बोर्ड द्वारा ही पूरे देश में सबसे पहले बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

कॉपियां जांचने के लिए इतने केंद्र बनाए गए हैं

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई है और 10 मार्च 2026 को समाप्त होगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मूल्यांकन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो गयी हैं और 13 मार्च, 2026 को समाप्त होगी।

कॉपियों की जांच के दौरान लिया गया। इस संबंध में दिशानिर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वहीं बीच में होली है तो उसे लेकर भी बीसीईबी ने जानकारी दी है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में होली की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाएगी।

बीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 10 की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। कुल 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और 96,63,774 कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन बोर्ड के अधिकारी करेंगे, 12वीं और 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 250 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

FAQs

क्या रिजल्ट के दिन ही ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगी?

नहीं, रिजल्ट के दिन केवल ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। ओरिजिनल मार्कशीट आपके कॉलेज में रिजल्ट के 15-20 दिन बाद भेजी जाएगी।

टॉपर वेरिफिकेशन के लिए क्या कोई पैसा भी लगता है?

बिल्कुल नहीं। यह बिहार बोर्ड की एक सरकारी प्रक्रिया है। अगर कोई कॉल पर पैसे मांगे, तो समझ लें कि वह फर्जी कॉल है।

पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कितने अंक अनिवार्य हैं?

छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी में 30% और प्रैक्टिकल में 40% अंक लाना अनिवार्य है। कुल मिलाकर हर विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।

क्या इस साल भी छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिलेंगे?

हाँ, यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ कम अंकों से फेल हो रहा हो, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर देता है।

BSEB Inter Class Result 2026 Date

BSEB 12th Result DateCheck Here
BSEB 10th Result DateCheck Here
Bihar Board 12th Answer Key PdfDownload
Bihar Board 10th Answer Key PdfDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

2 thoughts on “BSEB Inter Class Result 2026 Date: इस साल भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 मार्च महीने में जारी किया जाएगा, पिछले 6 सालों से लगातार रिजल्ट मार्च महीने में जारी किए जाते हैं”

Leave a Comment