BSEB 12th Final Exam Answer Copy Check 2026 Date: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच प्रक्रिया जारी, जानिए कब जारी होंगे नतीजे?

BSEB 12th Final Exam Answer Copy Check 2026 Date: बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे मार्च में घोषित किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी। जिसके बाद बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं।

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद Bihar Board Inter Result 2026 बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

BSEB 12th Class Result 2026 Date

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 13 फरवरी 2026 को अपनी इंटरमीडिएट सालाना परीक्षाएं 2026 खत्म कर लीं। बोर्ड अब समय पर रिजल्ट जारी करने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने कॉपी इवैल्यूएशन की तारीखें और गाइडलाइंस ऑफिशियली जारी कर दी हैं।

बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का इवैल्यूएशन 27 फरवरी, 2026 से शुरू हो गया हैं। राज्य भर में 200 से ज़्यादा इवैल्यूएशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां हजारों टीचर कॉपियां चेक करेंगे।

इस बार इंटर फाइनल एग्जाम 2026 की कॉपी चेकिंग कैसे होगी?

इस बार बिहार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग प्रोसेस को ज़्यादा ट्रांसपेरेंट और तेज़ बनाने के लिए कई कड़े इंतज़ाम किए हैं:

CCTV मॉनिटरिंग: किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए हर इवैल्यूएशन सेंटर पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

कंप्यूटराइज़्ड मार्क एंट्री: जैसे ही टीचर कॉपी चेक करेंगे, कंप्यूटर ऑपरेटर तुरंत मार्क्स बोर्ड के सर्वर पर डाल देगा।

स्टेप मार्किंग की सुविधा: स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर यह है कि बोर्ड ने “स्टेप मार्किंग” का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपका जवाब पूरी तरह से सही नहीं भी है, तो भी आपको आपके लिखे स्टेप्स के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।

दो शिफ्ट में चेकिंग: इवैल्यूएशन प्रोसेस को तेज़ करने के लिए, टीचर्स को दो शिफ्ट (सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक) में काम करने का निर्देश दिया जा सकता है।

बीएसईबी क्लास 12 की कॉपी चेकिंग प्रक्रिया जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम मार्च 2026 के मिड के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र जो बिहार बोर्ड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम Bihar School Examination Board की BSEB Official Website biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

BSEB 12th Final Exam Answer Copy Check 2026 Date

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चूका हैं, जो की निर्धारित 10 मार्च 2026 को समाप्त हो जायेगा।

BSEB 12th Class Result 2026 Date

जिसके बाद जल्द ही बिहार बोर्ड बारवीं कक्षा की Bihar Board 12th Result Marksheet 2026 PDF Download जारी कर दी जाएगी।

बिहार बोर्ड बारवीं कक्षा का मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, BSEB Patna ने अभी तक रिजल्ट घोषित करने की तारीख जारी नहीं की है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

इतनी कॉपियां की हो रही हैं चेकिंग

इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस बार 12वीं कक्षा की कुल 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा 10वीं कक्षा की 96,63,774 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

Bihar-Board-12th-copy-2026-checking-process-continues-till-this-date

इसके लिए कुल 200 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि दरअसल बिहार बोर्ड परीक्षा खत्म होने के एक महीने के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है, ऐसे में छात्रों को जल्द ही रिजल्ट की तारीख पता चल जाएगी।

FAQs

क्या एग्जाम में ‘स्टेप मार्किंग’ का फायदा मिलेगा?

हाँ, बिहार बोर्ड ने टीचर्स को साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी स्टूडेंट ने सवाल का कुछ हिस्सा सही लिखा है, तो उसे ‘स्टेप मार्किंग’ के तहत मार्क्स दिए जाने चाहिए।

बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के एग्जाम का इवैल्यूएशन कब शुरू होगा?

2026 इंटरमीडिएट एग्जाम का इवैल्यूएशन 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगा।

एग्जाम खत्म होने के कितने दिन बाद रिजल्ट जारी किए जाते हैं?

एग्जाम खत्म होने के बाद, टॉपर वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू होता है। रिजल्ट लगभग 10-12 दिनों में जारी कर दिए जाते हैं।

BSEB 12th Final Exam Answer Copy Check 2026 Date

BSEB Inter Result DateCheck Here
BSEB 12th Answer Key PdfDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

Leave a Comment