Bihar Board 10th Annual Exam 2026 End Today: बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 आज हुआ संपन्न, जानें कब तक आ सकता हैं परिणाम

Bihar Board 10th Annual Exam 2026 End Today: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित Bihar Board Matriculation Annual Examination 2026 आज यानी 25 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसईबी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2026 को इस साल की बिहार बोर्ड दसवीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के साथ समाप्त हो गई है।

बिहार बोर्ड ने वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 2026 का आयोजन मात्र 9 दिन में कर दिया है। इस साल बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 15,85,868 छात्र शामिल हुए हैं। अब बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर्स 1 मार्च 2026 से चेकिंग शुरू करेगा।

25 फरवरी 2026 खत्म हुई दसवीं की वार्षिक परीक्षा

Bihar School Examination Board द्वारा Matric की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए हैं। जिसके बाद BSEB 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आज खत्म हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के सभी विषयों के पेपर 25/02/2026 तक पूरे हो चुके हैं, अब छात्रों को Bihar Board 10th Result 2026 का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Bihar-Board-10th-Annual-Exam-2026-End-Today

बता दें की बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के अंतिम दिन यानि 25 February 2026 को 09:30 AM से 12:45 PM बजे तक अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी थी।

बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2026

  • बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2024 के लिए कुल 15,85,868 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
  • हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी की गई है, यही नहीं प्रत्येक 500 छात्रों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था भी की गई है।
  • दो पालियों में की गई परीक्षा
  • जबकि इन विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में कुल 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीएसईबी ने हेल्पलाइन नंबर – 0612-2232227 और 0612- 2230051 भी जारी किया हुआ है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था।
  • दोनों पालियों में उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे बाद अपनी ओएमआर शीट जमा करनी थी।
Bihar-Board-Matriculation-Annual-Examination-2026-concluded-today

कब आ सकता हैं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

आपको बता दें की, 25 फरवरी 2026 को BSEB Patna 10वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त हो गयी हैं। समय से रिजल्ट प्रकाशित हो सके, इसके लिए मूल्यांकन कार्य 1 मार्च 2026 शुरू हो जायेगा, जो की 12 मार्च 2026 तक सारी कॉपियों का चेकिंग पूरी कर ली जाएगी।

BSEB-Matric-Annual-Examination-2026-concludes

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मानें तो मार्च के अंतिम हफ्ते में BSEB Result जारी होने की प्रबल संभावना हैं। बिहार बोर्ड द्वारा पिछले चार सालों से मार्च में ही BSEB 10th Result 2026 जारी किया जाता है, जिससे छात्र को आगे की पढ़ाई के लिए समय मिल सके।

FAQs

10वीं एग्जाम 2026 कितने दिन चला था?

क्लास 10 का एनुअल एग्जाम लगभग 9 दिन तक चला। हर दिन दो शिफ्ट में अलग-अलग सब्जेक्ट का पेपर लिया गया।

बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम 2026 कब खत्म हुआ?

बिहार बोर्ड मैट्रिक एनुअल एग्जाम 2026 आज, 25 फरवरी 2026 को ऑफिशियली खत्म हो गया। एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हुए थे और 9 दिन तक दो शिफ्ट में कंडक्ट किए गए।

आखिरी दिन कौन सा सब्जेक्ट था?

फाइनल डे पर बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक बचे हुए ऑप्शनल और वोकेशनल सब्जेक्ट का पेपर कंडक्ट किया गया।

BSEB Matric Result 2026 कब तक आने की संभावना है?

बिहार बोर्ड आमतौर पर जल्दी रिजल्ट डिक्लेयर करता है। एक्सपेक्टेड है कि मैट्रिक रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है।

Bihar Board 10th Annual Exam 2026 End Today

BSEB 10 Class Exam 2026 Start DateFebruary 17, 2026
BSEB 10 Class Exam 2026 End DateFebruary 25, 2026
BSEB 10 Class Answer Key 2026 DateCheck Here
BSEB 10th Class Result 2026 DateCheck Here
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

Leave a Comment