BSEB 12th Exam 2026 Total Questions: बीएसईबी 12वीं परीक्षा में मैथ्स में 138 और फिजिक्स में 96 सवाल पूछे जाएंगे

BSEB 12th Exam 2026 Total Questions: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 में गणित विषय से 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और 8 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसमे से छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं।

जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में कुल 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से कुल 48 सवालों के जवाब छात्रों को देने हैं। यह जानकारी Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट 2026 के मॉडल पेपर से दी है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए मॉडल पेपर में बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र का पैटर्न दिया गया है। मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

Bihar Board OMR Sheet PDF

BSEB 12th Exam 2026 Total Questions

बीएसईबी 12वीं मॉडल पेपर 2026 बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया हैं, ताकि वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र के पैटर्न को अच्छे से समझ सकें। इसमें प्रश्नपत्र के पैटर्न के साथ कुल प्रश्नों की संख्या और समय आदि, अन्य महत्पूर्ण जानकारियां दिया गया है।

छात्रों को सहूलियत हो इसलिए बिहार बोर्ड ने इस बार सब्जेक्ट कोड भी दिया है। साथ ही आपको ये भी बता दें की, गणित का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ पर अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह छात्र को अभी निर्देश देखने की अनुमति देता है।

BSEB 12वीं मॉडल पेपर 2026 का अभ्यास कर सकते है छात्र

बिहार बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले इंटर के छात्रों के लिए सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही मैट्रिक का मॉडल पेपर भी जारी कर दिया गया हैं। इससे छात्र Bihar Board 12th मॉडल पेपर की मदद से अपनी तैयारी कर सकते हैं।

BSEB-12th-Exam-2026-Total-Questions

आपको बता दें की, बिहार बोर्ड की ओर से इस बार प्रश्न पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक विषय में लघु और दीर्घ उत्तरीय दोनों प्रकार के प्रश्नों में 50 प्रतिशत वैकल्पिक प्रश्नों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के सभी विषयों का विषय कोड बोर्ड द्वारा अलग से दिया जाता है।

बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 का पैटर्न

  • हर परीक्षार्थी को आधे प्रश्नों का उतर देना होगा।
  • गणित में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से 69 प्रश्नों के उत्तर होंगे।
  • इनमें 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, 30 शॉर्ट क्वेश्चन एवं 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे।
  • इंटर जीव विज्ञान में 96 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 70 वस्तुनिष्ठ, 20 लघु और 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक छात्र को 48 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। विज्ञान में 110 प्रश्न होंगे।
  • इंटर का मॉडल पेपर जारी, 50 फीसदी होंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न।
  • फिजिक्स और केमिस्ट्री के 96 में से 48 सवालों के जवाब देने होंगे।

मैथ्स का क्वेश्चन पेपर 32 पेज का होगा

इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, 30 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न और आठ दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे। छात्रों को कुल 69 सवालों के जवाब देने हैं। मैथ्स का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा।

138-questions-will-be-asked-in-Maths-and-96-questions-in-Physics

समिति ने सभी विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र प्रश्न पत्र देखकर सभी विषयों को समझ सकते हैं।

सब्जेक्ट कोड का जगह होगा अलग-अलग

बिहार बोर्ड के अनुसार प्रत्येक प्रश्नपत्र में विषय कोड के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। प्रश्नपत्र को लीक होने से बचाने के लिए हर विषय के प्रश्न पत्र में थ्योरी पेपर भी शॉट फॉर्म में लिखा गया है, प्रश्नपत्र के पेजों की संख्या की भी जानकारी दी गई है।

FAQs

मैथ्स के पेपर में कुल 138 प्रश्न क्यों हैं?

100 नंबर के मैथ्स के पेपर में 138 प्रश्न हैं: 100 ऑब्जेक्टिव (35 करने हैं), 30 शॉर्ट आंसर (15 करने हैं), 8 लॉन्ग आंसर (4 करने हैं)। कुल 69 प्रश्न हल करने हैं।

फिजिक्स (70 नंबर) में 96 प्रश्न क्यों है?

फिजिक्स में: 70 ऑब्जेक्टिव (35 करने हैं – 35 नंबर), 20 शॉर्ट आंसर (10 करने हैं – 20 नंबर), 6 लॉन्ग आंसर (3 करने हैं – 15 नंबर)। कुल 48 प्रश्न हल करने हैं।

कितने ऑब्जेक्टिव प्रश्न अनिवार्य हैं?

हर ऑब्जेक्टिव प्रश्न 1 नंबर का होता है। मैथ्स और फिजिक्स दोनों में 35 ऑब्जेक्टिव प्रश्न अनिवार्य हैं (50% वेटेज)।

शॉर्ट आंसर प्रश्नों के कितने नंबर होते हैं?

शॉर्ट आंसर प्रश्नों के हर प्रश्न के 2 नंबर होते हैं। मैथ्स में 15×2=30 नंबर, फिजिक्स में 10×2=20 नंबर।

कितने लॉन्ग आंसर प्रश्न करने हैं?

मैथ्स में 8 में से 4 (हर प्रश्न 5 नंबर का = 20 नंबर), फिजिक्स में 6 में से 3 (हर प्रश्न 5 नंबर का = 15 नंबर)।

क्या यह पैटर्न सभी विषयों के लिए समान है?

हाँ, “प्रश्नों की संख्या दोगुनी – उत्तरों की संख्या आधी” का पैटर्न सभी थ्योरी विषयों पर लागू होता है।

Total Questions Bihar Board Inter Final Exam 2026

12 Maths Question PaperDownload
Class 12 Question PaperDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Leave a Comment