BSEB 10th Admit Card Download 2026: बिहार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फाइनल एडमिट कार्ड हुआ जारी, छात्र ऐसे कर पाएंगे प्राप्त

BSEB 10th Final Admit Card 2026 OUT: Bihar School Examination Board Patna (BSEB) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए Final Bihar Board 10th Admit Card 6 जनवरी 2026 को जारी कर दिए हैं।

स्कूल प्रमुख BSEB Patna की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Bihar Board Admit Card Class 10

बिहार बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल 22 जनवरी 2026 से सभी छात्रों के BSEB Admit Card 2026 10th Download कर सकते हैं और उस पर अपना हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वितरित कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र,/ छात्रा एवं उनके अभिभावक को सूचित किया जाता है कि वे अपने विद्यालय प्रधान से संपर्क कर अपना प्रवेश पत्र (प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षरित एवं मुहरयुक्त) प्राप्त कर लेंगे तथा इंटरनल एसेसमेंट / प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 20.01.2026 से 22.01.2026 तक एवं सैद्धान्तिक परीक्षा दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक की अवधि में अपने प्रवेश पत्र के अनुसार सम्मिलित होंगे।

एतद्‌ द्वारा राज्य के माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र / छात्रा, उनके अभिभावक, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के इन्टरनल एसेसमेंट/ प्रायोगिक परीक्षा (दिनांक 20.01.2026 से 22.01.2026 तक) एवं सैद्धान्तिक परीक्षा (दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक) में सम्मिलित होने के लिए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र (Admit Card) समिति की वेबसाईट http://secondary.biharboardonline.com पर दिनांक 22.01.2026 से अपलोड रहेगा।

BSEB 10th Final Admit Card 2026 OUT

माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधान समिति की वेबसाईट http://secondary.biharboardonline.com पर अपने यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड से लॉग-इन करने के उपरांत दिनांक 22.01.2026 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी छात्र,/ छात्राओं को अनिवार्य रूप से अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ हस्तगत्‌ कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि विद्यालयों में आयोजित होने वाली इन्टरनल / प्रायोगिक परीक्षा (दिनांक 20.01.2026 से 22.01.2026 तक) एवं परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली सैद्धान्तिक परीक्षा (दिनांक 17.02.2026 से 25.02.2026 तक) के आयोजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। डाउनलोड एवं वितरित किये गए प्रवेश पत्र के आधार पर एक समेकित विवरणी पंजी भी संधारित कर सुरक्षित रखेंगे।

विद्यालय प्रधान पूर्णतः आश्वस्त हो लेंगे कि विद्यालय के सभी अर्हक छात्र / छात्राओं का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन्हें प्राप्त करा दिया गया है और किसी भी छात्र छात्रा को प्रवेश पत्र प्राप्त कराना अब शेष नहीं रह गया है ताकि किसी भी छात्र छात्रा को इन्टरनल एसेसमेन्ट / प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धान्तिक परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

  • यह प्रवेश पत्र Sent-up परीक्षा में उत्प्रेषित / उत्तीर्ण वैध छात्र / छात्राओं के लिए ही मान्य होगा। Sent-up जाँच परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित (Non Sent-up) / अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित छात्र / छात्रा / विद्यार्थी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान को सूचित किया जाता है कि जो विद्यार्थी विद्यालय द्वारा आयोजित उत्प्रेषण (Sent-up) / जाँच परीक्षा में अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित है, उनका प्रवेश पत्र (Admit Card) किसी भी परिस्थिति में उनके द्वारा जारी नहीं किया जाएगा। इस निर्देश की उपेक्षा करते हुए यदि किसी विद्यालय के प्रधान द्वारा किसी भी Non Sent-up / अनुपस्थित छात्र / छात्रा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाता है, तो इसे घोर अनियमितता मानते हुए समिति द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कठिनाई के लिए परीक्षार्थी तथा संबंधित विद्यालय के प्रधान जिम्मेवार होंगे।
  • शिक्षा विभाग, बिहार के माध्यम से प्राप्त निदेश के आलोक में उन विद्यार्थियों को जिन्हें अपनी कक्षा में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण संबंधित माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थान द्वारा उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, को आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित नहीं कराया जाना है। इस विभागीय निदेश के अनुपालन में समिति के माध्यम से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामांकन रद्द किये गए विद्यार्थियों को उत्प्रेषण जांच परीक्षा में शामिल नहीं कराये जाने का अनुरोध भी किया जा चुका है।
  • इसी क्रम में निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा भी इस आशय का निदेश निर्गत किया गया है, वैसे विद्यार्थी जिनका नामांकन रद्द किया जा चुका है, को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित नहीं कराया जाय | इसका अक्षरश: अनुपालन अनिवार्य है। अतः ऐसे छात्र छात्राओं जिनका नामांकन रद है, परंतु विद्यालय प्रधान द्वारा ऑनलाईन पंजीयन / परीक्षा आवेदन भरे जाने के कारण यदि प्रवेश पत्र जारी हुआ है, तो उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड कर विद्यालय प्रधान द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा | विभागीय निदेश की अवहेलना कर यदि किसी विद्यालय प्रधान के द्वारा ऐसे विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र निर्गत किया जाता है, तो इसके लिए वे पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।

विदित हो कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के लिए प्रारंभ में ऑनलाईन पंजीयन आवेदन भरते हुए निर्धारित शुल्क जमा किये जाने की व्यवस्था की गई थी | इस कारण यह पाया जा रहा है कि कतिपय छात्र / छात्रा का विद्यालय प्रधान ऑनलाईन पंजीयन आवेदन भरा गया है, किंतु उनका निर्धारित शुल्क बकाया है, अथवा कम जमा किया गया है। इस परिदृश्य में ऐसे छात्र / छात्राओं का पंजीयन आवेदन मद में बकाया शुल्क ऑनलाईन जमा करने हेतु अंतिम अवसर के रूप में समिति का पोर्टल दिनांक 20.01.2026 तक खुला रहेगा | इस पर विशेष ध्यान देकर संबंधित विद्यालयों के प्रधान द्वारा अपने जिन छात्र / छात्राओं का पंजीयन शुल्क बकाया है, उसे अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

BSEB-10th-Admit-Card-Download-2026

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने हेतु विद्यालय प्रधान के माध्यम से ऑनलाईन भरे गये पंजीयन / परीक्षा आवेदन एवं सभी छात्र छात्राओं का डमी प्रवेश पत्र जारी करने के बाद छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिलक्षित त्रुटियों का ऑनलाईन संशोधन हेतु समिति द्वारा विभिन्‍न विज्ञप्तियों के माध्यम से कई बार अवसर प्रदान किया गया था। तदनुसार ही समिति द्वारा सभी छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है। सभी छात्र/ छात्राओं के निर्गत प्रवेश पत्र के अनुसार ही इन्टरनल / प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धान्तिक परीक्षा का संचालन एवं उनमें छात्रों का सम्मिलित किया जाएगा।

किसी भी विद्यालय प्रधान / परीक्षा केन्द्राधीक्षक द्वारा छात्र, छात्राओं के निर्गत प्रवेश पत्र से भिन्‍न विषयों की परीक्षा नहीं ली जाएगी और ना ही प्रवेश पत्र में किसी प्रकार का संशोधन किया जाएगा अथवा किसी संशोधित बिन्दु की स्वीकृति दी जाएगी | यदि विद्यालय प्रधान / परीक्षा केन्द्राधीक्षक द्वारा किसी छात्र / छात्राओं के निर्गत प्रवेश पत्र में संशोधन किया जाता है अथवा संशोधित बिन्दु की स्वीकृति दी जाती है तथा प्रवेश पत्र से भिन्‍न विषयों की परीक्षा ली जाती है, तो वैसे विद्यालय प्रधान / परीक्षा केन्द्राधीक्षक के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबन हेतु सक्षम प्राधिकार से अनुशंसा की जाएगी |

चेक करें कि आपका नाम, फोटो, रोल नंबर, रोल कोड, सब्जेक्ट कोड, एग्जाम सेंटर, तारीख और समय सब सही हैं। किसी भी गलती की सूचना तुरंत स्कूल को दें।

इस तरीके से डाउनलोड करें बिहार कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड सेकेंडरी फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aapseondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक में फाइनल एडमिट कार्ड ऑफ सेकेंडरी एनुअल एग्जाम 2026 पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
  • अब आप अपने छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड केवल संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। कोई भी छात्र सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेगा. स्कूलों के प्रधानाचार्य ही सफलतापूर्वक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।

स्कूल के प्रिंसिपल को लिखित आवेदन दें। अगर समस्या बनी रहती है, तो BSEB हेल्पलाइन 0612-2230039 पर या ईमेल के ज़रिए संपर्क करें।

दिव्यांगजन अभ्यार्थियों को लेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से की जाने वाली कार्रवाई

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा संसूचित प्रावधान के आलोक में वैसे दिव्यांग परीक्षार्थियों को जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, उनके अनुरोध के आधार पर श्रुतिलेखक उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Final-admit-card-released-for-Bihar-class-10th-board-exam-2026

इसके अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि दिव्यांग अभ्यार्थीगण अपना श्रुतिलेखक भी ला सकते हैं। श्रुतिलेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजन को परीक्षा प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।

ऑनलाईन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने एवं पंजीयन / परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति की हेल्पलाईन नम्बर-0612-2232074 पर सम्पर्क किया जा सकता है अथवा E-mail ID : [email protected] पर सूचित कर किसी समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

fAQs:

10वीं का एडमिट कार्ड 2026 कब जारी किया गया?

फाइनल मैट्रिक एडमिट कार्ड 6 जनवरी 2026 स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया।

स्कूल के लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के क्या स्टेप्स हैं?

exam.biharboardonline.com पर जाएं → स्कूल लॉगिन चुनें → स्कूल कोड, यूजर आईडी, पासवर्ड डालें → एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें → सभी छात्रों के लिए BSEB Matric Admit Card 2026 PDF डाउनलोड करें → प्रिंट करें और बांटें।

एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट लिंक क्या है?

एडमिट कार्ड के लिए, secondary.biharboardonline.com / exam.biharboardonline.org .

क्या छात्र 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 खुद डाउनलोड कर सकते हैं?

नहीं, BSEB के नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं है। केवल स्कूल के प्रिंसिपल या अथॉरिटी ही secondary.biharboardonline.com पर लॉग इन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

10th admit card download 2026

Bihar 10 Admit Card 2026Download
Bihar Matric Admit Card Date6 January 2026
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Leave a Comment