Bihar Matric Admit Card 2026 Last Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 6 जनवरी 2026 को बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया था।
जिसके बाद बोर्ड द्वारा निर्देश दिया गया था की, स्कूलों के प्रिंसिपल Bihar Board मैट्रिक के एडमिट कार्ड BSEB Board की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Last Date for Matric Admit Card 2026
साथ ही बोर्ड ने BSEB 10th 2026 का एडमिट कार्ड (BSEB 10th Admit Card 2026) डाउनलोड करने की आखरी तारीख 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया था।
अतः जो भी छात्र अभी तक अपना बिहार बोर्ड दसवीं एडमिट कार्ड 2026 प्राप्त नहीं किये हैं वो सभी कल यानि 22 जनवरी 2026 तक अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करलें।
छात्र ऐसे हासिल करें अपना एडमिट कार्ड 2026
बिहार बोर्ड स्कूलों के हेड अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बोर्ड मैट्रिक का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं, और इसके बाद इसपर हस्ताक्षर एवं मोहर लगाकर स्कूल के सभी छात्रों को सौंप सकते हैं।
अतः छात्र अपने स्कुल में जाकर अपना BSEB 10th Admit Card 2026 बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें की, कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित हैं।
कब से हैं बिहार बोर्ड की परीक्षा 2026
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने कुछ दिन पहले कक्षा 10 परीक्षा 2026 की पूरी डेट शीट जारी की थी। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जोकि 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

10वीं कक्षा की बिहार बोर्ड डेट शीट के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक होंगी।
कब तक आएगा बिहार बोर्ड 2026 का रिजल्ट
बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट मार्च महीने के अंत में या अप्रैल के पहले हफ्ते में में जारी होने की उम्मीद है। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल या मई 2026 में आयोजित की जा सकती है। हालांकि जल्द ही इस पर आधिकारिक जानकारी आ जाएगी।
