बिहार बोर्ड द्वारा 6 जनवरी 2026 को BSEB 10th Class Admit Card 2026 जारी कर दिया गया हैं, और 16 जनवरी 2026 को BSEB 12th Class Admit Card 2026 जारी कर दिया गया हैं, प्राचार्य उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र देंगे।
बारवीं और दसवीं का एडमिट कार्ड जारी करने के बाद Bihar School Examination Board ने कहा है कि किसी भी स्कूल के प्रधान या परीक्षा केंद्र अधीक्षक जारी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह का संशोधन नहीं कर सकते हैं। अगर Bihar Board Admit Card 2026 Class 10 12 में कोई संशोधन हुआ तो ऐसे स्कूल के प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जायेगी।
16 जनवरी 2026 को जारी: बारवीं का प्रवेश पत्र
बीते 1 दिसंबर 2025 को BSEB पटना द्वारा परीक्षा 2026 डेट जारी करने के साथ जो वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2026 हुआ था, उसके मुताबिक़ वार्षिक परीक्षा दोनों बोर्ड का 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक होगी।।
एडमिट कार्ड केवल सेटअप टेस्ट में सफल छात्रों के लिए मान्य है। परीक्षा में फेल या अनुपस्थित रहने वाले छात्र का एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे मान्यता नहीं दी जायेगी, ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय प्रधान प्रवेश पत्र नहीं देंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- छात्र की जन्म तिथि
- स्कूल का नाम
- परीक्षा विषय के नाम
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा के दिन के निर्देश

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो छात्र को तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें। जिन छात्रों के हॉल टिकट में विवरण मेल नहीं खाते हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
6 जनवरी 2026 को जारी हुआ दसवीं का प्रवेश पत्र
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने 6 जनवरी 2026 को समिति की वेबसाइट http://exam.biharboardonline.com पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जहां से स्कूल डाउनलोड कर सकते हैं।
इस संबंध में बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूलों के प्रधान समिति की वेबसाइट से यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
16 जनवरी 2026 को जारी हुआ बारवीं का एडमिट कार्ड पत्र
बिहार बोर्ड क्लास 12वीं एनुअल एग्जाम 2026 का फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, प्रिंसिपल अपनी यूजर ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com और biharboardonline.com से फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2026 जारी
बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2025 उन सभी छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है जिन्होंने समय सीमा से पहले अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर दिया था। BSEB मैट्रिक बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

छात्रों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन जानकारी के रूप में अपने मोबाइल नंबर और OTP/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छात्रों को यह याद रखना चाहिए कि वे अपने संस्थान से अपने एडमिट कार्ड नहीं ले पाएंगे, उन्हें इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।