BSEB Inter Practical Exam 2026 Start Today: बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल इंटर परीक्षा 2026 आज यानी 10 जनवरी 2026 से पुरे राज्यभर में शुरू हो गयी हैं।
इससे पहले प्रायोगिक परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई थी। इसके साथ ही परीक्षा संबंधित सामग्री जिलों द्वारा स्कूलों को भेज दी गई है, Bihar Board द्वारा इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जायेगी।
BSEB Inter Practical Exam 2026 Start Today
आपको बता दें की, Bihar Board 12th Practical Exam 2026 केवल उम्मीदवारों के शैक्षणिक संस्थान (होम सेंटर) में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार की पैकिंग सामग्री, केन्द्राधीक्षक एवं गाइड का नियुक्ति पत्र आदि को परीक्षा केन्द्रवार पैक कर समिति द्वारा प्रतिनियुक्ति विशेष दूत के माध्यम से संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेज दिया गया है।
गोपनीय परीक्षा सामग्री विद्यालय से प्राप्त होगी
प्रायोगिक परीक्षा की अन्य सामग्री, डाटा युक्त, बिना डाटा वाली उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति पत्रक, अनुपस्थिति पत्रक एवं अंक पत्रक संबंधित एजेंसी द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेज दिये गये हैं। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय से गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करेंगे।
गोपनीय परीक्षा सामग्री में यदि कोई सामग्री गायब है तो इसकी सूचना तत्काल शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक (उच्च माध्यमिक) के मोबाइल नंबर पर भी सूचना दी जाएगी।
इस तारीख तक होगा इंटर एडमिट कार्ड 2026 जारी
वहीं, कुछ दिन पहले इंटर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था, BSEB Patna की ओर से इस संबंध में जानकारी भी साझा की गई, बताया गया कि यह एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए मान्य होगा।

वहीं, थ्योरी पेपर के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर अलग से अपलोड किया जाएगा। छात्र परीक्षा का एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2026 तक ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद 10 तारीख 2026 को परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जाएगा।