बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2026 का डेटशीट और Bihar Board Inter Practical Exam 2026 Admit Card 2026 घोषित कर दिया है। बिहार बोर्ड 12 प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी।
बिहार भर के सभी जिला शिक्षा विभाग ने प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार बोर्ड 5 जनवरी 2026 से लगातार सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में परीक्षा सामग्री भेज रहा है।
Bihar Board Inter Practical Exam 2026 Admit Card 2026
साथ ही बिहार बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है कि 7 जनवरी 2026 तक हर हाल में विद्यालयों के केंद्राधीक्षकों के बीच परीक्षा सामग्री का वितरण कर दें और केंद्राधीक्षक अपने क्षेत्र में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार उन सामग्रियों का मिलान कर लें।

साथ ही बिहार बोर्ड परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि तय तिथि के बाद परीक्षा सामग्री को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी।
Bihar 12th Practical Admit Card Download
10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
आपको बता दें की, राज्य भर में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 से ली जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए एक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिव नारायण झा ने बताया कि बरदाहा महाविद्यालय के 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 के बीच विषयवार आयोजित की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर अंकित कर दिया गया है। इसमें उक्त कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे अपने Bihar Board 12th Practical Admit Card Download 2026 के साथ समय पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों। जिसके लिए सभी छात्र-छात्राओं का Inter Practical Admit Card बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में अनुपस्थित अंकित किया जाएगा।
इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा की सामग्री डीईओ कार्यालय को भेज दी गई है
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री 5 जनवरी 2026 से सभी जिला शिक्षा कार्यालयों को भेज दी जाएगी।
BSEB Patna ने कहा है कि सभी जिलों के केंद्राधीक्षकों को प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री 7 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री का मिलान पहले ही कर लेना केंद्राधीक्षकों की जिम्मेदारी होगी, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
Practical Admit Card Download 2026 12th
Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। Bihar board 12th practical admit card 2026 बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
प्लस टू स्कूल व कॉलेज के प्रधानाध्यापक या प्राचार्य अपने यूजर आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट से Bihar 12th Practical Admit Card 2026 डाउनलोड करेंगे और उस पर हस्ताक्षर करने के बाद संस्थान का आधिकारिक मुहर लगाएंगे।
इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के बीच इसे वितरित किया जाएगा। एडमिट कार्ड सिर्फ प्रायोगिक परीक्षा के लिए होगा। सैद्धांतिक परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कदाचार मुक्त परीक्षा का दिया गया हैं आदेश
उन्होंने परीक्षार्थियों से Bihar Board 12th Annual Exam 2026 की तैयारी पूरी लगन से करने तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

Bihar Board की वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने पूर्व में ही समिति की वेबसाइट पर Bihar Board 12th Model Paper अपलोड कर दिया है। BSEB Class 12 Exam 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सैद्धांतिक परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराने के उद्देश्य से सैद्धांतिक विषयों के विषयवार मॉडल पेपर समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
Bihar Inter Practical Exam Admit Card 2026
| BSEB Inter Practical Admit Card | Download |
| 12th Practical Admit Card Date | 29 December 2025 |
| Whatsapp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
BSEB इंटरमीडिएट वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षा, 10 जनवरी, 2026 से 20 जनवरी, 2026 तक तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कमेटी की वेबसाइट, https://intermediate.biharboardonline.com पर जारी कर दिए गए हैं।