अगर आप भी इस बार बिहार बोर्ड के माध्यम से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 देने जा रहे हैं और Bihar Board OMR Sheet 2024 Pdf Download भरने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
क्योंकि इस बार ओएमआर शीट में क्या बड़े बदलाव किए गए हैं और साथ ही आप बोर्ड परीक्षा में ओएमआर शीट कैसे लोड कर सकते हैं ताकि आपका रिजल्ट पेंडिंग न जाए। हर साल की तरह इस साल भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी परीक्षार्थियों के लिए ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है, और आपको परीक्षा केंद्र पर एक ओएमआर शीट भी दी जाती है।
Bihar Board OMR Sheet 2024 Pdf Download
जिसमें आपको अपने ऑब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर इस ओएमआर शीट में भरना होता है जिसे भरते समय कई छात्र कुछ गलती कर देते हैं जिसकी वजह से उनकी ओएमआर शीट चेक नहीं हो पाती है।
ओएमआर शीट भरते समय इन सभी बातों का रखें ध्यान
मेरे प्यारे अभ्यर्थियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस बार भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जा रहे हैं जिसमें आप लोगों को केवल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना है जिसका उत्तर आपको ओएमआर शीट में देना है और ओएमआर शीट पर आप किस प्रकार से गोला बनाएंगे ताकि आप लोगों को भी अंकों में किसी प्रकार की कटौती न हो आप लोग नीचे दी गई यह जानकारी अवश्य पढ़ें।
Bihar Board Exam OMR Sheet Kaise Bhare
सभी छात्रों से अनुरोध है कि अगर आप OMR शीट भरने में कोई गलती करते हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल न करें। आपको निर्देश दिया जाता है कि OMR शीट भरते समय आप केवल काले या नीले बॉल पेन से ही गोले बनाएं। आपको लाल या हरे रंग के पेन से गोले नहीं बनाने चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी OMR शीट चेक नहीं की जाएगी। इसलिए अगर आप परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको काला या नीला बॉल पेन जरूर खरीदना चाहिए।
ओएमआर शीट में जेल पेन का प्रयोग न करें
मेरे प्यारे अभ्यर्थियों, यदि आप ओएमआर शीट भरते हैं और फिर उसे भरते समय कोई गलती कर देते हैं, तो आप जेल पेन का उपयोग करना शुरू कर देते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। यदि आप इस पेन से ओएमआर शीट को सही भी कर देते हैं, तो आपकी ओएमआर शीट चेक नहीं होगी और आपका रिजल्ट पेंडिंग भी हो सकता है, इसलिए आपको ओएमआर शीट भरते समय इन सभी बातों का ध्यान रखना होगा।
ओएमआर शीट में रोल नंबर और रोल कोड सही होना चाहिए
देखा जा रहा है कि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2024 में पहली बार शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के मन में कई सवाल उठते रहते हैं कि ओएमआर शीट को किस प्रकार से भरें जिससे आपको अच्छे अंक प्राप्त हो तो हम सभी छात्रों को यही कहना चाहेंगे कि ओएमआर शीट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप लोग रोल नंबर और रोल कोड को बहुत ही ध्यान से भरें इसमें कोई गलती न करें अगर आप लोग कोई गलती करते हैं तो आपका रिजल्ट पेंडिंग में चला जाएगा और आपका रिजल्ट भी दिखाई नहीं देगा इसलिए आप लोग इन सभी बातों का विशेष ध्यान देंगे।