Bihar STET Paper-2 Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी पेपर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 2024 हुआ जारी, ये हैं Direct Link

बिहार बोर्ड ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा Bihar STET Paper-2 Admit Card जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर-2 के लिए आवेदन किया है, वे secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB STET पेपर-2 की परीक्षा 11 जून 2024 से 19 जून 2024 तक दो शिफ्ट में CBT मोड में होगी। इसके अलावा बोर्ड ने सारण जिले के लिए STET परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। यह पुनर्निर्धारित परीक्षा 9 जून 2024 को पटना मुख्यालय में होगी।

अभ्यर्थी यूजर आईडी और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले आना होगा।

इतने अभियार्थी हो रहे हैं शामिल

BSEB STET पेपर 2 की परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 237442 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।

परीक्षा समिति द्वारा पेपर-वन के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन लाख 59 हजार 489 अभ्यर्थियों ने तथा पेपर-टू के विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 37 हजार 442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

एसटीईटी, 2024 (प्रथम) के पेपर-वन और पेपर-टू के विषयों में शामिल होने के लिए कुल पांच लाख 96 हजार 931 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का चौथा चरण 30 अगस्त 2024 को संभावित है।

इतना हैं पासिंग मार्क्स

  • सामान्य – 50 फीसदी
  • पिछड़ा वर्ग – 45.5 फीसदी
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5 फीसदी
  • एससी, एसटी – 40 फीसदी
  • दिव्यांग – 40 फीसदी
  • महिला – 40 फीसदी

पेपर-1 और पेपर-2 उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो आजीवन वैध होगा।

केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचें

ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सभी जरूरी दस्तावेज और खास तौर पर एडमिट कार्ड पर लगी फोटो की ओरिजनल फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। शिक्षाविद् गुरु रहमान ने बताया कि परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को इन्हें हल करने के लिए 150 मिनट का समय भी मिल रहा है। परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। यह क्वालिफाइंग परीक्षा है और इसमें पास होने के लिए कम से कम 45% अंक लाने होंगे।

पेपर-2 में निर्दिष्ट विषय से 100 प्रश्न होंगे और 50 अंक शिक्षण कौशल और अन्य कौशल से होंगे। यानी कुल 150 प्रश्न होंगे। सीबीटी मोड के माध्यम से आयोजित परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

शिक्षाविद् क्या कहते हैं?

गुरु रहमान ने बताया कि 150 अंकों में से 100 अंक के प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। 30 अंक के प्रश्न शिक्षण कौशल से होंगे, जो अभ्यर्थियों ने बीएड कोर्स में पढ़ा होगा। पर्यावरण पर सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए 5 अंक पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के होंगे। पांच अंक जीके-जीएस के होंगे, जिसमें समसामयिक मामले शामिल होंगे। पांच अंक गणितीय तर्क और पांच अंक तार्किक तर्क के होंगे।

अभ्यर्थी इस पात्रता परीक्षा के जरिए उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने के पात्र बनेंगे। ऐसे में संबंधित विषय से स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर निगेटिव मार्किंग नहीं है, तो अभ्यर्थी कोई भी प्रश्न न छोड़ें और सभी पर टिक करने का प्रयास करें।

Leave a Comment