OFSS Inter Admission 2023: बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2023 के लिए बढ़ीं सीटें, इन जिलों को मिले सबसे ज्यादा प्लस टू कोड

बिहार में स्कूलों के क्रमोन्नत होने से इस बार Bihar Board 11th Admission 2023-25 में सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके बाद प्रदेशभर में इंटर सीटों की संख्या बढ़कर 23 लाख से अधिक हो गई है।

इस बार OFSS Bihar Intermediate Admission 2023-2025 नामांकन के लिए 3165 नए स्कूल जोड़े गए हैं। बिहार बोर्ड द्वारा राज्य भर के 3165 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।

सभी स्कूलों में साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम होगी। इन स्कूलों में साइंस और आर्ट्स का एक-एक सेक्शन होगा। दोनों संकायों में 40-40 छात्रों का BSEB Inter Class Admission 2023 2025 होगा।

OFSS Inter Admission Online Date

जल्द शुरू होगा इंटर में प्रवेश की प्रक्रिया | OFSS Bihar Intermediate Admission 2023-2025

Bihar Board 10th Result 2023 जारी हो चुका है और बिहार बोर्ड इंटर में नामांकन की तैयारी में जुट गया है। पटना जिले की बात करें तो इस बार 100 नए स्कूलों को 11वीं कक्षा का कोड दिया गया है।

OFSS Intermediate Admission 2023 नामांकन के लिए बोर्ड जल्द ही जिलेवार कॉलेजों और स्कूलों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर डालेगा। इस बार कुल 10266 स्कूल और कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया होगी।

वर्ष 2022 में इंटर में 7752 स्कूल व कॉलेजों में नामांकन हुआ था। वर्ष 2021 में 3564 स्कूल-कॉलेजों में नामांकन हुआ था। पंचायत स्तर पर प्रत्येक पंचायत में विद्यालय योजनान्तर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं तक 2948 नवीन विद्यालयों का उन्नयन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को प्लस टू विद्यालयों की सुविधा प्राप्त हो सके।

इन जिलों को सबसे ज्यादा प्लस टू कोड मिला है

  • पटना 100
  • गया 37
  • भागलपुर 75
  • मुजफ्फरपुर 75
  • बक्सर 10
  • रोहतास 66
  • भोजपुर 35
  • मधुबनी 35
  • सीवान 44
  • औरंगाबाद 33

पटना जिले के सौ नए स्कूलों को इंटर कोड दिया गया है। इन स्कूलों में इस बार इंटर में नामांकन लिया जाएगा। वहीं, इन स्कूलों के लड़के और लड़कियां भी इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे।

Leave a Comment