Inter Annual Exam Start 2 February 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, कब मिलेगी एंट्री, क्या ले जाना है, जानिए जूते-मोजे समेत सभी नियम

Inter Annual Exam Start 2 February 2026: बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक परीक्षा आज यानी 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक होगी। BSEB 12 Annual Exam 2026 में 13,04,352 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इनमें 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राएं शामिल हैं।

बोर्ड ने राज्य भर में 1,523 केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें पटना में 78 केंद्र शामिल हैं। Bihar School Examination Board के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहले दिन 2 फरवरी 2026 को पहली पाली में जीव विज्ञान (विज्ञान) और दर्शनशास्त्र (कला) की परीक्षा होगी, परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में अर्थशास्त्र (कला और वाणिज्य) की परीक्षा 2 बजे से शुरू होगी, जो 5:15 बजे तक चलेगी।

BSEB Inter Annual Exam Start 2 February 2026 Timing

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पहली पाली में सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक पर्यवेक्षक होगा, अभ्यर्थी और पर्यवेक्षक परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या ब्लूटूथ नहीं ले जाएंगे। सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू है, बिहार बोर्ड ने सभी डीएम-एसपी को जरूरी निर्देश दिये हैं।

इन बातों का ध्यान रखे

  • जूता मोजा पहन कर जा सकते हैं।
  • केंद्र पर प्रवेश पत्र, कलम, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स लेकर ही जाएं।
  • केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लू-टूथ, पेजर, व्हाइटनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और इरेजर लेकर नहीं जाएं।
  • ओएमआर सीट पर व्हाइटनर और इरेजर का इस्तेमाल नहीं करें।

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले एवं सभी अनुमंडलों में अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारियों द्वारा धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी गयी है, ग्रामीण इलाकों में 200 मीटर और शहरी इलाकों में 100 मीटर के दायरे में भीड़ लगाने पर रोक लगा दी गई है।

2 फरवरी 2026 को शुरू होगा एग्जाम

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस बार परीक्षा में 12 लाख 90 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि स्कूलों के प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे।

Inter Annual Exam Start 2 February 2026

इसके लिए उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि यह एडमिट कार्ड थ्योरी परीक्षा के लिए मान्य होगा। यह उन लोगों के लिए भी मान्य होगा जिन्होंने सेंटअप परीक्षा पास कर ली है।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

छात्रों को सवालों के जवाब देने से पहले पंद्रह मिनट का समय मिलेगा। साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए, कक्षा 12 की परीक्षा बायोलॉजी के पेपर से शुरू होगी। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में दर्शनशास्त्र और दूसरी शिफ्ट में अर्थशास्त्र से शुरू होगी।

वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी हैं

केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक वीडियोग्राफर होगा। वस्तुनिष्ठ एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया जायेगा अर्थात् जितने प्रश्न हल करने होंगे उससे दोगुनी संख्या में प्रश्न पूछे जायेंगे।

Bihar-Board-12th-annual-exam-2026-starts-from-today

छात्रों को जूते-मोजे पहनने की इजाजत दी गई है. इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के दौरान छात्रों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं थी, लेकिन ठंड के मौसम को देखते हुए समिति ने जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है।

FAQs

क्या परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है?

नहीं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह से मना हैं।

क्या एडमिट कार्ड के बिना एंट्री मिलेगी?

नहीं। वैलिड एडमिट कार्ड के बिना स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

एग्जाम हॉल के अंदर कौन सी चीज़ें ले जाने की इजाज़त है?

आम तौर पर, इन चीज़ों की इजाज़त होती है:
नीला या काला बॉलपॉइंट पेन
एडmit कार्ड
कोई भी दूसरी फालतू चीज़ें लाने की इजाज़त नहीं है।

आज एग्जाम के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

स्टूडेंट्स को ये चीज़ें साथ लानी होंगी:
स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के सिग्नेचर वाला प्रिंटेड एडमिट कार्ड
स्कूल आईडी कार्ड (अगर जारी किया गया है)

BSEB 12th Annual Exam 2026 Start on 2 February

Bihar 12th Admit CardCheck Here
Bihar Inter Exam Date2 February 2026 – 13 February 2026
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Leave a Comment