Bihar Board 12th 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड फिर से देशभर में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट करेगा घोषित, लगातार 6 सालों से मार्च में रिजल्ट हो रहा हैं जारी

Bihar Board 12th 10th Result 2026: बिहार बोर्ड पिछले कुछ वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता रहा है, और देशभर में सबसे पहले बोर्ड परिणाम घोषित करता रहा है। इस साल 2026 में भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड यूपी, एमपी, सीबीएसई सहित अन्य से पहले BSEB Result 2026 Marksheet घोषित कर देगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) एक बार फिर पूरे देश में अपना परचम लहराने को तैयार है। पिछले 6 सालों का अपना रिकॉर्ड बनाए रखते हुए, बिहार बोर्ड मार्च 2026 में इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट घोषित करके देश का नंबर वन बोर्ड बनने की राह पर है।

Bihar Board Exam Result 2026 Date

बिहार बोर्ड ने अपने तरीके में बड़े बदलाव करके, पिछले छह सालों (2019 से 2025) से लगातार मार्च में रिजल्ट जारी करने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। 2026 में समय पर परीक्षाएं कराना और आंसर शीट की तेजी से जांच करना यह दिखाता है कि बोर्ड इस परंपरा को टूटने नहीं देगा।

इसके अलावा 27 फरवरी 2026 से BSEB 12th Exam 2026 के कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य भी अब शुरू होगा, जो की निर्धारित 10 मार्च 2026 तक खत्म करने के लिए निर्धारित हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड मार्च महीने में ही Bihar Board Inter Result 2026 के नतीजे घोषित कर सकता है।

बिहार बोर्ड फिर से देशभर में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट करेगा घोषित

दरअसल, इस समय सीबीएसई, यूपी और अन्य इस समय 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं करा रहे हैं। वहीं, Bihar School Examination Board की 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 आयोजित हो चुकी हैं। और, दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित कर दी गयी हैं।

ऐसे में पूरी उम्मीद है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी Bihar Board ही पूरे देशभर में सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करने के बाद सबसे पहले Bihar Board Result 2026 भी घोषित कर अपने रिकॉर्ड्स को कायम रखेगा।

BSEB 12th 10th Class Result 2026

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट इस मार्च महीने के अंत तक यानी मार्च महीने के तीसरे हफ्ते से मार्च के अंतिम हफ्ते तक BSEB 12th Result 2026 जारी होने की पूरी उम्मीद है।

Bihar Board 12th 10th Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को BSEB Official Website biharboardonline.com पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

हालांकि, इंटरमीडिएट के छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट 2026 की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

इन तारीखों में आयोजित हुई 12वीं, 10वीं परीक्षाएं

BSEB Patna कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गयी थी। जबकि, बीएसईबी कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी।

Bihar-Board-will-again-declare-the-results-2026-first

जबकि कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक एवं कक्षा 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।

FAQs

क्या बिहार बोर्ड 2026 में भी सबसे पहले रिज़ल्ट जारी करेगा?

हाँ, बिहार बोर्ड की तैयारियों और आंसर शीट के इवैल्यूएशन की स्पीड को देखते हुए, यह पक्का है कि बोर्ड इस साल भी दूसरे राज्यों (जैसे UP, CBSE) से पहले मार्च में रिज़ल्ट घोषित करेगा।

2026 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के रिज़ल्ट कब तक आने की उम्मीद है?

इंटरमीडिएट के रिज़ल्ट 15 से 23 मार्च, 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।

मैट्रिक (10th) के रिज़ल्ट कब जारी होंगे?

मैट्रिक के रिज़ल्ट इंटरमीडिएट के रिज़ल्ट के 5-7 दिन बाद, यानी मार्च के आखिरी हफ़्ते में या 29-31 मार्च तक जारी किए जाएँगे।

स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट कहाँ चेक कर पाएँगे?

स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर पाएँगे।

Bihar Board 12th 10th Result 2026

BSEB Inter Class Result DateCheck Here
Bihar Board 12th Answer Key PdfDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
BSEB Official Websitebiharboardonline.com

Leave a Comment