BSEB 12 Final Exam 2026 Guideline: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 कल से शुरू, यहां समझें जारी दिशा निर्देश

BSEB 12 Final Exam 2026 Guideline: बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक फाइनल परीक्षा 2026 कल यानि 2 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। आपके जानकारी के लिए बता दें की, ये बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों में जूते-मोजे पहनकर छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यानी छात्र जूते, सैंडल या चप्पल पहनकर ही इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

आधा घंटा पहले करने होगा परीक्षा हॉल में प्रवेश

साथ ही Bihar Secondary Examination Board परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करें।

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2026 कल से शुरू होगी

कक्षा 12 बिहार बोर्ड परीक्षा 2026, 2 फरवरी से शुरू हो रही है। अगर आपने अभी तक बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं किया है तो आप अपने स्कुल/कॉलेज में जाकर तुरंत प्राप्त कर लें। आपके जानकारी के लिए बता दें की, सिर्फ आज भर यानि 31 जनवरी 2026 तक बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसे आप स्कूल की मदद से biharboardonline.com से डाउनलोड कर प्राप्त सकते हैं।

परीक्षा दो पालियों में संचालित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट व दूसरी पाली की परीक्षा 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।परीक्षा के लिए चार गश्ती दल, दो जोनल मजिस्ट्रेट व एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाया जाना वर्जित रहेगा।

बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2026 की हाईलाइट

  • बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के कुल 1,523 केंद्रों पर किया जा रहा है।
  • यह परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 13 फरवरी 2026 तक चलेगी।
  • बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 13,04,352 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • इनमें छात्राओं की संख्या 6,26,431 और लड़कों की संख्या 6,77,921 है।

Bihar Board Inter Exam 2026 में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को BSEB Unique ID जारी किया गया है। Bihar Examination Board Patna ने हर परीक्षार्थी को विशेष पहचान देने के लिए Unique ID जारी किया है।

बिहार बोर्ड की यूनिक आई.डी का होगा प्रयोग

प्रत्येक छात्र को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए बिहार बोर्ड ने पहली बार एक विशिष्ट आईडी जारी की है। बिहार इंटर के हर परीक्षार्थी को यूनिक आईडी दी गई है। आपको इस आईडी को परीक्षा शीट में भरने के लिए कहा जा सकता है। यह भविष्य में काम आ सकता है, इसे संभाल कर रखें।

इसके अलावा बीएसईबी बोर्ड ने पिछले साल की तरह इस साल भी सभी विषयों में 100% विकल्प दिया है। यानी आपको हर सवाल के लिए एक विकल्प मिलेगा। आप दोनों में से कोई भी उत्तर लिख सकते हैं।

परीक्षक 11 बजे वापस लेंगे ओएमआर शीट

Bihar School Examination Board ने निर्देश दिया है की इंटर परीक्षा 2026 में पहली पाली में OMR Sheet 11:00 AM बजे और दूसरी पाली में 03:15 PM बजे ले लिया जायेगा। सब्जेक्टिव की कॉपी पहली पाली में दोपहर 12:45 PM बजे और दूसरी पाली में शाम 05:00 PM बजे ले ली जायेगी। छात्रों को एग्जामिनेशन हॉल में OMR भरने की जानकारी वीक्षक देंगे।

100% अतिरिक्त प्रश्न विकल्प

बिहार बोर्ड ने इस वर्ष भी सभी विषयों में 100 फीसदी अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया है। सभी विषयों में जितने प्रश्नों का हल विद्यार्थियों द्वारा किया जाना है, उससे दोगुनी संख्या में प्रश्न (Question) पूछे जाएंगे।

केंद्र के 200 मीटर तक धारा 144 लागू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी और इसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

BSEB 12 Final Exam 2026 Guideline

कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था करनी है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की तलाशी को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

BSEB Class 12 Exam Guideline

परीक्षा सुचारू रूप से बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सके इसके लिए बोर्ड ने कंट्रोल रूम बनाया है। यह बिहार बोर्ड कंट्रोल रूम 1 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे से सक्रिय होगा और 13 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे तक काम करेगा, परीक्षा के आयोजन में किसी तरह की समस्या होने पर आप बिहार बोर्ड के कंट्रोल रूम को 0612-2232257 या 0612-2232227 पर कॉल कर सकते हैं।

उम्मीदवार का मिलान किया जाएगा

बिहार बोर्ड ने ये भी निर्देश दिया की, प्रत्येक परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट फोटो से परीक्षार्थी का मिलान किया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है, ताकि किसी भी तरह के फर्जी परीक्षार्थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो सके।

केंद्रों पर निरीक्षण रजिस्टर रहेगा

बताते चलें की परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए आने वाले निरीक्षक पदाधिकारी के लिए एक निरीक्षण पंजी रखी जाएगी, जिसमें पदाधिकारियों के नाम,पदनाम, निरीक्षण की तिथि, आगमन और प्रस्थान का समय और उनके हस्ताक्षर के साथ ही उनके मंतव्य का भी कॉलम बना रहेगा।

घबराएं नहीं, सवालों का जवाब समझदारी से दें

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 कल से शुरू होगी। महिला कॉलेज में प्राचार्य के पद पर तैनात प्रियंका आर्य ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

Bihar-Board-12th-Exam-2026-starts-from-tomorrow

अभ्यर्थी घबराएं नहीं, प्रश्न पत्र को अच्छी तरह समझने के बाद ही प्रश्नों के उत्तर दें। कई बार घबराहट में परीक्षार्थी ज्ञात प्रश्न भूल जाते हैं। जो प्रश्न आप पहले जानते हैं उसी प्रश्न का उत्तर दें।

FAQs

छात्रों को एग्जाम सेंटर पर किस समय पहुँचना चाहिए?

छात्रों को एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचना होगा।

एग्जाम हॉल में कौन सा पेन अलाउड है?

सिर्फ़ काले या नीले बॉल पॉइंट पेन अलाउड हैं। जेल पेन, इंक पेन, फाउंटेन पेन पूरी तरह से मना हैं।

क्या एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना ज़रूरी है?

हाँ, स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के सिग्नेचर वाला प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले जाना ज़रूरी है।

BSEB 12वीं फाइनल परीक्षा 2026 के लिए गाइडलाइंस किसने जारी की हैं?

गाइडलाइंस बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी की गई हैं और सभी छात्रों के लिए अनिवार्य हैं।

BSEB 12 Final Exam 2026 Guideline

Inter Model PaperDownload
Inter Question PaperDownload
Whatsapp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Leave a Comment