BSEB Matric Model Paper 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। Bihar School Examination Board ने आधिकारिक तौर पर बताया की इस बार बिहार कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है।
और इसके साथ ही, BSEB Patna ने कक्षा 10 का मॉडल पेपर 2026 भी जारी कर दिया है। इक्छुक छात्र दसवीं का मॉडल पेपर biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा का मॉडल पेपर 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
BSEB Matric Model Paper 2026
- 101- MIL-HINDI
- 102- MIL-BANGLA
- 103- MIL-URDU
- 104- MIL-MAITHILI
- 105- SIL-SANSKRIT
- 106- SIL-HINDI
- 107- SIL-ARABIC
- 108- SIL-PERSIAN
- 109/209- SIL-BHOJPURI
- 110- MATHEMATICS
- 111- SOCIAL SCIENCE (PROJECT WORK) SOCIAL SCIENCE (LITERACY ACTIVITY)
- 112- SCIENCE
- 113- ENGLISH
- 114- OPT- ADV. MATH
- 115- COMMERCE
- 116- ECONOMICS
- 117- FINE ARTS
- 118- HOME SCIENCE
- 119- DANCE
- 120- MUSIC
- 121- PERSIAN
- 122- SANSKRIT
- 123- ARABIC
- 124- MAITHILI
पिछले दस सालों का मॉडल पेपर डाउनलोड करें 
बिहार बोर्ड ने 1 दिसंबर 2025 को बीएसईबी मैट्रिक कक्षा का प्रश्न पत्र जारी किया साथ ही बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार बोर्ड ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा का मॉडल पेपर विषय-वार और अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा का मॉडल पेपर्स 2026 डाउनलोड करें और उसी के अनुसार तैयारी करें ताकि वार्षिक परीक्षा की तैयारी बेहतर हो सके।
बिहार बोर्ड ने 10वीं 2026 का मॉडल पेपर जारी किया
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर 2026 जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए मॉडल पेपर को सभी छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस पोस्ट के नीचे भी बिहार दसवीं का मॉडल पेपर के डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।

बिहार बोर्ड ने सभी विषयों का मॉडल पेपर रिलीज कर दिया हैं। इस बीएसईबी दसवीं मॉडल पेपर 2026 के जरिए छात्र बोर्ड की ओर से बदले गए प्रश्न पत्र पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह मॉडल पेपर को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लें।
बीएसईबी 10वीं मॉडल पेपर 2026 के माध्यम से छात्र प्रश्नों के प्रकार, महत्वपूर्ण टॉपिक और अन्य जानकारी जांच सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 10 मॉडल पेपर 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस पोस्ट में दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी होने के बाद बिहार मैट्रिक बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र लिंक को निम्न तालिका में अपडेट कर दिया गया हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं मॉडल पेपर 2026 ऐसे डाउनलोड करें
- इस मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए आपको यहाँ क्लीक करना होगा।
- इस दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको इस मॉडल पेपर को डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा।
- आप जिस भी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपका मॉडल पेपर खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 1 दिसंबर 2025 को मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए भी ऑफिशियल मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। छात्र ऊपर दिए गए चरणों के मुताबिक अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और मार्किंग स्कीम को समझने के लिए। 70-80% प्रश्न आधिकारिक बोर्ड पेपर के समान होते हैं। प्रत्येक विषय के लिए कम से कम 3-4 बार। OMR शीट का अभ्यास भी आवश्यक है।
बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2026 का शेड्यूल
| बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 | 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक |
| बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं प्रेक्टिकल परीक्षा 2026 | 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक |
बिहार बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र 2026 मॉक टेस्ट की तरह हैं जो आपको परीक्षा की स्थितियों से परिचित कराते हैं ताकि आप अंतिम परीक्षा के दिन घबराएं नहीं। यदि आप बिहार बोर्ड दसवीं मॉडल प्रश्न पत्रों को गंभीरता से हल करते हैं, तो आप अपनी प्रश्न हल करने की गति और सटीकता में सुधार कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप जटिल या कठिन समस्याओं को हल करते हुए तनाव को प्रबंधित करना भी सीखते हैं। यह आपको परीक्षा के तनाव को कम करने में मदद करेगा और परीक्षा में अच्छे अंक लाने में भी सहायक होगा, इसलिए छात्रों को बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी करते समय कम से कम दो से तीन मॉडल प्रश्न पत्रों का प्रयास करना चाहिए।
बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर क्यों जारी किया जाता हैं?
सबसे पहले हम आपको बता दें की, बिहार बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर किसी भी तरह से गेस पेपर नहीं होता है। यानी इसमें शामिल प्रश्न, वार्षिक परीक्षा में आएंगे ये जरूरी नहीं होता है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर का उद्देश्य सिर्फ प्रश्न पत्र की प्रकृति का जानकारी देना है, की इस साल वार्षिक परीक्षा में किस रूप में प्रश्न पूछे जायेंगे परीक्षा में प्रश्नपत्र का स्तर क्या रहेगा।
हालांकि विगत कुछ वर्षों का प्रश्नपत्र का अध्ययन से पता चलता है की कुछ प्रश्न सीधे ऑफिसियल मॉडल पेपर से पुछ लिये जाते है।