बिहार के इंटर प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में दाखिले के लिए OFSS Bihar 2nd Merit List आज यानि 26 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी। OFSS Bihar 2nd Merit List Today आधार पर कॉलेजों और स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली OFSS Portal के माध्यम से छात्रों की मेरिट सूची 26 जुलाई 2024 को सुबह 9 बजे जारी की जाएगी।
छात्रों को प्रवेश के लिए एक सूचना पत्र दिया जाएगा। छात्रों को अपनी यूजर आईडी डालकर पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद आवंटित संस्थानों में प्रवेश लेना होगा।
बिहार बोर्ड दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड
OFSS Bihar 2nd Merit List Today
Bihar Board 2nd Merit List 2024 के तहत राज्य के 9942 प्लस टू स्कूल-कॉलेजों में BSEB 11th Admission 2024 में 23 लाख से अधिक सीटों पर 30 जुलाई 2024 तक प्रवेश होगा। Bihar School Examination Board ने कहा है कि जिनका नाम OFSS Second Merit List 2024 में नहीं है, वैसे छात्र 26 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक नया विकल्प भर सकते हैं।
इसमें छात्र नया कॉलेज या फैकल्टी चुन सकते हैं, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं। इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें OFSS 3rd Merit List में स्थान मिलेगा।
हालांकि, फिर से विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कॉलेजों को नामांकन के अगले दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस पोर्टल पर सूची अपलोड करने को कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर संस्थान के प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
30 जुलाई 2024 तक स्लाइड अप के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
OFSS Second Merit Selection List 2024 में कॉलेज आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। BSEB Patna ने कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट्स उन्हें आवंटित किये जानेवाले कॉलेज या स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा कॉलेज या संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है। अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।
इस संस्थान में Bihar Board 11th Admission 2024-26 कराने के बाद ही वे तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे। स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 26 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 के बीच अपनाना होगा।
OFSS Bihar Slide Up के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा।
इसके अलावे तीसरा चयन सूचि भी जारी
छात्रों द्वारा दिये गये विकल्प एवं उनके मेरिट के आधार पर समिति संस्थानवार एवं कोटिवार प्रथम कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी होगी।
चयनित विकल्प के प्राथमिकता के आधार पर एडमिशन के लिए तीन मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी, संस्थानों में सीटें खाली रहने पर समिति द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। अंत में सीटें खाली रहने पर बिहार बोर्ड स्पॉट एडमिशन के माध्यम से वहां सीटें भरी जायेगी, लेकिन उसके लिए उन्हें संबंधित छात्रों का इस ओएफएसएस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपडेट करना अनिवार्य है।
बिहार बोर्ड इंटर 11वीं एडमिशन 2nd मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
- दिए गए लिंक से OFSS बिहार की आधिकारिक साइट पर जाएं, www.ofssbihar.org.
- इसके होम पेज से इंटरमीडिएट एडमिशन 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक पेज खुलेगा, जहां से आप डाउनलोड इंटिमेशन लेटर पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश मेरिट सूची, आवंटित कॉलेज / स्कूल का नाम, प्रवेश कार्यक्रम की तिथि, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची और महत्वपूर्ण निर्देश स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
बिहार बोर्ड द्वितीय मेधा सूची के घोषित होने के बाद छात्रों को मेरिट सूची में प्रकाशित आवंटित महाविद्यालय/विद्यालय में प्रवेश लेना होता है, यदि कोई छात्र आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो उसका नाम ओएफएसएस से चालू सत्र में प्रवेश से हटाया जा सकता है।
स्लाइड अप का कर सकते हैं उपयोग
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिनका नाम दूसरी मेधा सूची में नहीं है, वे 30 जुलाई 2024 तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें स्टूडेंट्स नये कॉलेज या संकाय का चुनाव कर सकते हैं, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भर सकेंगे।
इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी लिस्ट में जगह मिलेगी। हालांकि दोबारा विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके साथ हीं पहली लिस्ट में कॉलेज आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे।